आगरा में वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

Ads

आगरा में वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - January 31, 2021 / 05:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

आगरा, 31 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

फतेहाबाद थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पति-पत्नी फतेहाबाद के महाराजपुर गांव से आ रहे थे कि इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा सं

देवेंद्र

देवेंद्र