अतिथि शिक्षकों का भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का वीडियो वायरल

Ads

अतिथि शिक्षकों का भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - January 29, 2018 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

भोपालमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ ही दिन पहले संविदा शिक्षकों का संविलयन कर लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर प्रदेश के लगभग 3.2 लाख शिक्षकों को नए साल का तोहफा दिया। लेकिन चुनावी साल होने के कारण मध्यप्रदेश सरकार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रहा है जिसमे कुछ अतिथि शिक्षक शपथ लेते नजर आ रहे है वे भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की शतथ लेते हुए सरकार विरोधी अभियान की शुरूआत करने की बात कर रहे है। 

देखें वीडियो –

बताया जा रहा है कि वीडियो में में शपथ लेते दिख रहे अतिथि शिक्षक है और ये वीडियो दमोह के नेहरू पार्क का है (आईबीसी24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता)। जैसा आप वीडियो में देख पा रहे है कि अतिथि शिक्षक लेते है कि जब तक भाजापा सरकार हमारी विभागीय परीक्षा लेकर हमे संविदा शिक्षक नहीं बनाती तब तक प्रदेश स्तर पर भाजपा का विरोध करंगे और 24 घण्टे में 5 लोगों को इसके लिये प्रेरित करने की भी बात कही गई है। इसके अलावा भाजपा के द्वारा अतिथि शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध जागरूक और भाजपा विरोधी कार्यक्रम चलाने की भी बात भी कही गई है। अपनी मांगे पूरी न होने के विरोध में यह अतिथि 1 फरवरी से बड़े आंदोलन और स्कूल न जाने की भी बात कह रहे।

देखें वीडियो –

वैसे तो राज्य सरकार ने संविदा और गुरूजीओं जैसे पदों को सिर्फ शिक्षक की में कंवर्ट करने का फैसला कर लिया लेकिन अभी भी कई समस्याएं है जो सरकार के सामने किसी न किसी रूप में आती जा रही है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24