रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची रायपुर

Ads

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची रायपुर

  •  
  • Publish Date - April 10, 2018 / 08:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

भारत की रक्षा मंत्री बनने के बाद निर्मला सीतारमण मंगलवार को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची। वे आईआईएम रायपुर के सांतवे दीक्षांत समारोह में शामिल होने रायपुर विमानातल पर दोपहर करीब 1 बजे पहुंची।

देखें – 

उनके हाथों आईआईएम रायपुर के 214 स्टूडेंट्स को डिप्लोमा और मेडल प्रदान किए जाएंगे। आईआईएम प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्‍ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत 2015-17 बैच के 49 और 2016-18 बैच के 147 और कार्यकारी अधिकारियों के लिए पोस्‍ट ग्रेजुएशन कार्यक्रम के तहत 2016 के बैच के कुल 10 और प्रबंधन में फैलो कार्यक्रम के आठ स्टूडेंट्स को पदक और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – मोदी छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायकों से फोन पर करेंगे चर्चा, 11 अप्रैल को 11 बजे का समय

दीक्षांत समारोह का आयोजन गवर्नमेट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) के ऑडिटोरियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाला है। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह, आईआईएम रायपुर के बोर्ड ऑफ गर्वनेंस की अध्यक्ष श्यामला गोपीनाथ और आईआईएम रायपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर भारत भास्कर भी उपस्थित रहेंगे। अपडेट जारी

 

वेब डेस्क, IBC24