बिना ट्रेन पटरी पर 10 किलोमीटर तक लुढ़कता रहा गार्ड केबिन, टला बड़ा हादसा 

Ads

बिना ट्रेन पटरी पर 10 किलोमीटर तक लुढ़कता रहा गार्ड केबिन, टला बड़ा हादसा 

  •  
  • Publish Date - April 23, 2018 / 12:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

बिलासपुर। कुछ दिन पहले टिटलागढ़ के पास एक पैसेंजर ट्रेन इंजन से अलग होकर ढाल पर कई किलोमीटर आगे बढ़ गई थी। बिलकुल वैसी ही घटना बुधवार को जैतहरी और नीगोरा के बीच हुई इस घटना में मालगाड़ी का गार्ड केबिन ट्रेन छोड़ करीब 10 किलोमीटर दूर लुढ़क गया। शुक्र है कि उस लाइन में कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। जैतहरी से कोयला अनलोड कर निगोरा जा रही मालगाड़ी का गार्ड केबिन जैतहरी की ओर लुड़कने लगा, दरअसल जैतहरी की ओर ढाल है।

यह भी पढ़ें – जबलपुर-रीवा शटल ट्रेन में स्पार्किंग के बाद निकला धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप

जैतहरी साइडिंग में कोयला अनलोड कर  मालगाड़ी जब निगोरा जा रही थी तो एक गार्ड केबिन कि कप लिंग टूट गई और वह तेजी से पीछे ढाल की ओर बढ़ा। इस समय इस केबिन में गार्ड मौजूद था उसने लगातार इंजन ड्राइवर को स्टेशन मास्टर को जहां हो सकता था वॉकी-टॉकी से संदेश भेजने की कोशिश की। कुछ लोगों तक उसके संदेश पहुंचे भी लेकिन यह सब इतना तेजी से हुआ कि रेलवे को समझ में ही नहीं आया कि वह क्या करें। करीब 10 किलोमीटर पीछे जाने के बाद यह गार्ड केबिन खुद ही ढाल खत्म होने पर रुक गया।

देखें वीडियो –

टिटलागढ़ में ऐसी एक घटना में पूरी पैसेंजर ट्रेन बिना इंजन के लुढ़क गई थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने सेफ्टी को लेकर नए नियम बनाए थे और कहा था कि इसे कड़ाई से लागू किया जाए लेकिन अब इस नई घटना के बाद यह समझ आ रहा है कि सेफ्टी को लेकर रेलवे गंभीर नहीं हैं। जिस ट्रैक पर यह गार्ड केबिन लुढ़का है वहां मालगाड़ी की आवाजाही होती है अगर उस लाइन पर उस समय कोई दूसरी ट्रेन आती तो निश्चित ही एक बड़ा हादसा होता। पिछले सप्ताह का यह मामला अभी सामने आया है हालांकि इस संबंध में रेलवे में कोई भी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है। अब देखना है कि इस गंभीर मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

 

वेब डेस्क, IBC24