हाथियों ने तोड़ा ढाबा, सड़क पर जमाया डेरा, आवागमन बाधित

Ads

हाथियों ने तोड़ा ढाबा, सड़क पर जमाया डेरा, आवागमन बाधित

  •  
  • Publish Date - July 10, 2018 / 09:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

कोरबा। करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों की दहशत कम होने की बजाय बढ़ते जा रही है। बीती रात हाथियों के दल ने करतला कुदमुरा मार्ग पर ढाबा स्थित ढाबा को तहस-नहर कर दिया। हाथियों के झुंड ने कुदमुरा-करतला मार्ग पर डेरा जमा लिय है। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।

बता दें कि इस इलाके में हाथियों की आवाजाही कोई नई बात नहीं है लेकिन उनका यह रौद्र रुप पहली बार नजर आया है। हालांकि इससे पहले भी सितंबर 2017 में हाथियों का दल इसी ढाबे के पास पहुंच गया था। तब हाथियों का यह झुंड दिन में उस वक्त पहुंचा था जब लोग ढाबे में खाना खा रहे थे। हाथियों की चिंघाड़ से पूरा इलाका थर्रा गया था। मौजूद लोग दहशत में आ गए थे।

यह भी पढ़ें : एसपी के दफ्तर केरोसीन लेकर पहुंची रेप पीड़िता और उसकी मां, आत्मदाह की चेतावनी

हालांकि तब हाथियों का दल बिना कोई नुकसान पहुंचाए वापस लौट गया था। लेकिन बीती रात हाथियों ने इस ढाबे तोड़ दिया। वहीं पिछले वर्ष हाथियों ने इलाके के ग्राम पीडिया, कोटमेर, सुईआरा तथा बड़मार में 26 से अधिक किसानों की फसलों को रौंद दिय था। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा

 

वेब डेस्क, IBC24

ताजा खबर