कोरबा। कोरबा थाने में इन दिनों एक अलग तरह का फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचा है। जिससे ना सिर्फ थाने में हड़कंप मच गया बल्कि थानेदार भी हैरान रह गए। थानेदार की कुर्सी के सामने टेबल पर बैठा यह फरियादी बिल्कुल अलग है। जी हां हम बात कर रहे हैं बंदर महाशय की। जो बिना डरे थाने पहुंचकर थानेदार की कुर्सी के सामने ही चहल-कदमी कर रहा है। दरअसल यह नजारा है कोरबा के सीएसईबी चौकी का जहां थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंदर थाने पहुंच गया। पहले तो थानेदार ने बंदर को कुछ खाने को देकर यह सोचा कि वह कहीं चला जाएगा। लेकिन बंदर जाने के बजाए थाने में ही चहल-कदमी करता रहा
देखें वीडियो-
पढ़ें- दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद
ऐसे में थानेदार और थाने का स्टाफ भी बंदर की हरकतों से परेशान रहा। थानेदार के दिए खाने को बंदर ठीक से न खा रहा था और और न ही थाने से भाग रहा था। ऐसे में थाना स्टाफ को लगा कि बंदर शायद कुछ बीमार है और इसी बीमारी की फरियाद लेकर थाने पहुंचा है।
पढ़ें- तीन तलाक के मुद्दे पर बहस के दौरान मौलाना ने याचिकाकर्ता महिला से की मारपीट.. देखें वीडियो
18-Jul-18 12:
ऐसे में थानेदार ने दरियादिली दिखाते हुए बंदर महाशय को वेटनरी चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज भी कराया और उसे कहीं दूसरी जगह छुड़वा दिया। मगर बंदर को जैसे थाने से प्यार हो गया हो। चिकित्सक के इलाज के बाद वह वापस थाने पहुंच गया। पुलिस को सख्त होना पड़ा और पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर बंदर को जंगल की तरफ रुख कराया।
वेब डेस्क, IBC24