पानी ने नेताओं के इरादे पर ‘पानी’ फेर दिया, जानिए क्या है माजरा

Ads

पानी ने नेताओं के इरादे पर 'पानी' फेर दिया, जानिए क्या है माजरा

  •  
  • Publish Date - April 10, 2019 / 04:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

जबलपुर। संस्कारधानी में चुनाव आयोग ने इस बार पानी के बदले वोट की चाह रखने वालों नेताओं की मंशा पर पानी फेर दिया है। गर्मी के मौसम में न तो नेता जनता को पानी पिला पाएंगे, और न ही राजनैतिक दल उनकी किसी भी तरह से मदद कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए महज एक दिन, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

दरअसल चुनाव आयोग ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए निर्देश देते हुए साफ तौर पर कहा है कि राजनैतिक दल के नेता और कार्यकर्ता न तो अपने नाम और न ही अपनी पार्टी के निशान वाले टैंकरों से उन इलाकों में जनता तक पानी नहीं पहुंचाएगे जिन इलाकों में पानी का संकट है। या फिर उन इलाकों में सिर्फ टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है। ताकि पानी के बहाने पार्टी के चिन्ह और नाम का प्रचार न हो सकें और पानी के बदले जनता को अपने पक्ष में वोट करने के लिए जबरन प्रेरित न कर सकें।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दाखिल करेंगे नामांकन, सोनिया गांधी और प्रियंका 

जबलपुर जिला निर्वाचन अधिकारी की माने तो चुनाव आयोग के निर्देश पर ऐसे सभी पानी के टैंकर जिनमें किसी जनप्रतिनिधि या पार्टी के नाम और निशान बने हो या लिखे हो,उन सभी टैंकरों को कलर करने सहित कपड़े से ढकने के आदेश चुनाव आयोग ने दिए है।