बेमेतरा जिले के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल परपोड़ी के बच्चे पिछले 15 दिनों से बेहोश हो जा रहे हैं। क्लासरूम पहुंचते ही अज्ञात कारणों से इन बच्चों के बेहोश होने की बात सामने आ रही है। आज फिर इसी कड़ी में 25 बच्चे एक के बाद एक बेहोश होकर गिरने लगे।
ये भी पढ़ें- स्कूल के भीतर पहुंचते ही छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं..
इससे पहले भी एक साथ नौ बच्चों को और फिर 14 बच्चों को बेहोश होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज भी 25 बच्चे बेहोश होकर गिर गए। जिनके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- पेंड्रा के एक स्कूल में रहस्यमय तरीके से बेहोश होकर गिर जाते हैं छात्र
जहां से जांच के बाद उन्हें वापस घर भेजा गया। छात्राओं के लगातार बेहोश होने से परिजन भयभीत हैं, वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ये कोई बीमारी नहीं है। मनोवैज्ञानिक प्रभाव के चलते बच्चे ऐसे बेहोश हो रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24