पति से विवाद के बाद महिला ने बेटे की हत्या की

Ads

पति से विवाद के बाद महिला ने बेटे की हत्या की

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 10:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में पति द्वारा होली पर मायके ले जाने से मना करने से कथित तौर पर नाराज एक महिला ने तीन वर्षीय बेटे की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी और अपना भी गला काट जान देने का प्रयास किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि अंतू थाना क्षेत्र के पूरे बैजनाथ गांव के निवासी राकेश की पत्नी केश कुमारी ने होली पर मायके जाने के लिए कहा था। राकेश ने इससे इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात राकेश अपने निर्माणाधीन मकान में सोने चला गया और केश कुमारी ने सोमवार अल सुबह अपने तीन वर्षीय बेटे की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि केश ने अपने गले को चाकू से काट कर खुदकुशी की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ बच्चे को मृत पाया जबकि केश कुमारी गंभीर रूप से घायल पाई गई।

द्विवेदी ने बताया कि परिजन ने सोमवार की सुबह पुलिस को बताए बगैर बच्चे का शव दफना दिया। इसकी खबर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सलीम पवनेश

पवनेश