‘हाई टेंशन’ तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत

Ads

'हाई टेंशन' तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत

  •  
  • Publish Date - June 26, 2021 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मुजफ्फरनगर, 26 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ‘हाई टेंशन’ तार के संपर्क में आने से एक 23 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम को उस समय हुआ जब सचिन कुमार डीसीएम ट्रक में कुछ सामान के साथ पंजाब से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रक एक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से सचिन की मौत हो गयी। सचिन शामली जिले के इस्लामपुर गांव का रहने वाला था और ईंट के भट्ठा में मजदूरी करता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कांधला पुलिस थाने में इस संबंध में मामला भी दर्ज किया है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव