Apollo Micro Systems Share Price: बाजार में डिफेंस शेयर का जलवा! रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ये स्टॉक, मुनाफे में जबरदस्त उछाल से निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Apollo Micro Systems Share Price: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को स्टॉक करीब 15% उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर 357.70 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की चौथी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक बढ़ने से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। (BSE: 540879, NSE: APOLLO)

Apollo Micro Systems Share Price: बाजार में डिफेंस शेयर का जलवा! रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ये स्टॉक, मुनाफे में जबरदस्त उछाल से निवेशकों की बल्ले-बल्ले

(Apollo Micro Systems Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 19, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: May 19, 2026 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Apollo Micro Systems के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे
  • स्टॉक में एक दिन में करीब 15% की तेजी
  • Q4 में मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा

नई दिल्ली: Apollo Micro Systems Share Price: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। आज मंगलवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर करीब 15% उछलकर 357.70 रुपये के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। जो 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर बन गया। कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों और बढ़ते मुनाफे के बाद निवेशकों का उत्साह बढ़ गया है। पिछले कुछ वर्षों में यह डिफेंस स्टॉक निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है।

चौथी तिमाही में मुनाफे में बड़ा उछाल

कंपनी ने मार्च 2026 में समाप्त चौथी तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। Apollo Micro Systems का नेट प्रॉफिट बढ़कर 38 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 14 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी का मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है। वहीं कंपनी का रेवेन्यू भी 81% की बढ़त के साथ 293.2 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 161.8 करोड़ रुपये था। EBITDA भी 87% बढ़कर 67.5 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन बढ़कर 23% तक पहुंच गया।

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर 0.25 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। मजबूत नतीजों और डिविडेंड घोषणा के बाद बाजार में कंपनी के शेयरों को लेकर निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं का फायदा भी कंपनी को मिल रहा है।

Apollo Micro Systems Ltd – शेयर प्रदर्शन (19 मई 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी Apollo Micro Systems Ltd
करंट प्राइस ₹ 341.70
बदलाव +₹30.70 (9.87%)
समय 19 मई, 1:31 PM IST
ओपन ₹ 326.80
हाई ₹ 357.70
लो ₹ 317.80
मार्केट कैप ₹12.23 हजार करोड़
P/E रेशियो 133.64
52-वीक हाई ₹ 357.70
52-वीक लो ₹ 133.31
डिविडेंड यील्ड 0.07%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 0.06

5 साल में 2900% से ज्यादा का रिटर्न

Apollo Micro Systems के शेयर ने लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दिया है। मई 2021 में कंपनी का शेयर करीब 11.77 रुपये पर था जो अब बढ़कर 357.70 रुपये तक पहुंच गया है। यानी पिछले पांच वर्षों में इसमें 2900% से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में ही यह स्टॉक 143% से अधिक उछल चुका है। कंपनी का 52 हफ्तों का हाई 357.70 रुपये और लो 133.31 रुपये है।

कंपनी कर चुकी है शेयर स्प्लिट

Apollo Micro Systems अपने शेयरों का स्प्लिट भी कर चुकी है। मई 2023 में कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांट दिया था। मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.98% है। जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 48.02% है। मजबूत प्रदर्शन और तेजी से बढ़ते कारोबार के चलते यह डिफेंस स्टॉक निवेशकों का चहेता बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।