Biopharma Stocks: सरकारी ऐलान ने पलटी बाजी! बजट में बायोफार्मा को 10,000 करोड़ मिलते ही फार्मा स्टॉक में जबरदस्त उछाल, निवेशक रह गए हैरान!
Biopharma Stocks: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बायोफार्मा शक्ति प्रोग्राम के लिए बजट आवंटन का ऐलान किया। इसके बाद फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी आई। खासतौर पर सन फार्मा के शेयरों में जोरदार उछाल दिखा, जबकि बायोकॉन के शेयर भी मजबूती के साथ ट्रेड करते नजर आए।
(Biopharma Stocks/ Image Credit: Pexels)
- सन फार्मा में तेजी – बजट के ऐलान के बाद सन फार्मा के शेयर 1.76% तक बढ़े।
- बायोफार्मा शक्ति का ऐलान – सरकार ने अगले पांच सालों में बायोफार्मा शक्ति के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए।
- फार्मा सेक्टर में उछाल – सन फार्मा के अलावा बायोकॉन, डॉ. रेड्डीज और अजंता फार्मा में भी तेजी देखने को मिली।
नई दिल्ली: Biopharma Stocks Budget 2026 आज रविवार को बजट 2026 के लिए आयोजित विशेष सेशन के दौरान फार्मा सेक्टर में अचानक रफ्तार देखने को मिली। खासतौर पर सन फार्मा के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। दोपहर 1:37 बजे सन फार्मा का शेयर 1.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,617.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह तेजी सरकार द्वारा घोषित नए ‘बायोफार्मा शक्ति’ कार्यक्रम के बाद देखने को मिली है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
फार्मा सेक्टर में लौटी रौनक (Pharma Sector Returns to Normalcy)
शुरुआती कारोबार में जहां फार्मा शेयर दबाव में थे, वहीं बजट ऐलान के बाद पूरे सेक्टर में तेजी लौट आई। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,740 के आसपास ट्रेड करता दिखा। सन फार्मा के अलावा बायोकॉन, डॉ. रेड्डीज, अजंता फार्मा और पीरामल फार्मा जैसे शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। इससे साफ है कि सरकार की घोषणा ने पूरे फार्मा सेक्टर में सकारात्मक माहौल बना दिया।

बायोफार्मा शक्ति प्रोग्राम का ऐलान (Biopharma Shakti Program)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ‘बायोफार्मा शक्ति’ नामक नई योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत सरकार अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसका उद्देश्य भारत में बायोलॉजिक और बायोसिमिलर दवाओं के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत को बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
Sun Pharmaceutical Industries Ltd – शेयर डेटा (1 फरवरी 2026)
| विवरण | मान |
| आज का भाव | ₹1,617.20 (+27.90, 1.76%) |
| पिछले बंद का भाव (30 जनवरी 2026) | ₹1,595.00 |
| ओपनिंग प्राइस | ₹1,589.30 |
| इंट्रा-डे हाई | ₹1,606.50 |
| इंट्रा-डे लो | ₹1,585.10 |
| मार्केट कैप | ₹3.87 लाख करोड़ |
| P/E रेशियो | 37.07 |
| 52-सप्ताह हाई | ₹1,851.20 |
| 52-सप्ताह लो | ₹1,548.00 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.99% |
| त्रैमासिक डिविडेंड राशि | ₹4.00 |
निवेशकों के लिए बड़ी उम्मीद (Big Hope For Lnvestors)
बायोफार्मा शक्ति प्रोग्राम से भारत की बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स उत्पादन क्षमता मजबूत होने की उम्मीद है। इससे आयात पर निर्भरता कम होगी और देश वैश्विक बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सकेगा। निवेशकों को उम्मीद है कि इस सरकारी समर्थन से घरेलू फार्मा कंपनियों को तेज ग्रोथ मिलेगी। खासतौर पर जटिल जेनेरिक दवाओं, बायोलॉजिक्स और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए यह योजना नए अवसर खोल सकती है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Semiconductor Stocks: बजट 2026 में सेमीकंडक्टर के लिए 40,000 करोड़ का बड़ा ऐलान, केन्स टेक, डिक्सन, CG पावर के शेयरों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! निवेशकों की बल्ले-बल्ले
- Budget 2026 PM Modi Live: बजट के बाद पीएम मोदी का संबोधन, केंद्रीय वित्त मंत्री को दी बधाई, देखें लाइव
- Sports and Tourism Budget 2026: देश के इन राज्यों में बनेंगे माउंटेन ट्रेल्स, सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित होंगे 15 पुरातात्विक स्थल, खेल के क्षेत्र में हुए ये बड़े ऐलान

Facebook


