IPO News: शेयर बाजार में नई एंट्री का काउंटडाउन शुरू! दो कंपनियों के IPO को SEBI की मंजूरी, क्या निवेशकों की लगने वाली है लॉटरी?

Ads

IPO News: बाजार नियामक SEBI ने दो कंपनियों के IPO को मंजूरी दे दी है। दोनों कंपनियों ने ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे। अब वे IPO के जरिए फंड जुटा सकेंगी। निवेशकों के लिए जल्द ही नई लिस्टिंग का मौका तैयार हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 05:56 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 05:56 PM IST

(IPO News/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • SEBI ने दो IPO को मंजूरी दी
  • Hindustan Laboratories और RK Steel Manufacturing Company को हरी झंडी
  • Hindustan Lab का IPO नए शेयर और OFS दोनों का मिश्रण है

नई दिल्ली: IPO News Today: बाजार नियामक सेबी ने दो कंपनियों के IPO को हरी झंडी दे दी है। इनमें Hindustan Laboratories और RK Steel Manufacturing Company शामिल हैं। दोनों कंपनियों ने पहले ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए थे। जिन्हें अब मंजूरी मिल गई है। इसके बाद ये कंपनियां शेयर बाजार से फंड जुटा सकेंगी और आगे चलकर BSE और NSE पर लिस्ट होंगी।

Hindustan Laboratories IPO की डिटेल

Hindustan Laboratories का IPO नए शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों का मिश्रण होगा। कंपनी 50 लाख नए शेयर जारी करेगी। जबकि प्रमोटर 91 लाख शेयर OFS के जरिए बेचेंगे। OFS से मिलने वाला पैसा सीधे शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स को जाएगा। वहीं नए शेयरों से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी। यह कंपनी जेनेरिक दवाएं बनाती है और सरकारी संस्थानों को सप्लाई करती है।

RK Steel Manufacturing IPO की जानकारी

RK Steel Manufacturing Company का IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा। इसके तहत कंपनी 2 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे। इस IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को कम करने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य बिजनेस खर्चों के लिए करेगी। यह कंपनी स्टील ट्यूब और पाइप बनाने के कारोबार से जुड़ी है।

IPO लिस्टिंग और निवेशकों के लिए मौका

IPO पूरा होने के बाद दोनों कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगी। इससे निवेशकों को नई कंपनियों में निवेश करने का मौका मिलेगा। एक कंपनी फार्मा सेक्टर से जुड़ी है और दूसरी स्टील मैन्युफैक्चरिंग से। जिससे अलग-अलग सेक्टर में निवेश का विकल्प मिलेगा। अब बाजार की नजर इनके प्राइस बैंड और इश्यू डेट पर रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

SEBI ने किसे मंजूरी दी है?

SEBI ने दो कंपनियों के IPO को मंजूरी दी है।

कौन-कौन सी कंपनियों के IPO को हरी झंडी मिली है?

Hindustan Laboratories और RK Steel Manufacturing Company।

Hindustan Lab IPO में क्या खास है?

इसमें नए शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं।

RK Steel IPO कैसा है?

यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें नए शेयर जारी होंगे।