Infosys Share Price: क्या ये है बड़ा मौका या खतरा? इंफोसिस का शेयर अचानक 6% टूटा! निवेशक उलझन में…अब खरीदें या बाहर निकलें?

Infosys Share Price: ब्रोकरेज फर्मों ने इंफोसिस के कमजोर ग्रोथ आउटलुक पर चिंता जताई है। सिटी ने शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग रखते हुए टारगेट प्राइस घटाकर 1,300 रुपये कर दिया है। वहीं Jefferies ने भी अपनी 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है। (NSE: INFY, BSE: 500209)

Infosys Share Price: क्या ये है बड़ा मौका या खतरा? इंफोसिस का शेयर अचानक 6% टूटा! निवेशक उलझन में…अब खरीदें या बाहर निकलें?

(Infosys Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 24, 2026 / 12:50 pm IST
Published Date: April 24, 2026 12:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 24 अप्रैल को इंफोसिस का शेयर 5.83% तक गिरा
  • कंपनी का मुनाफा 28% बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू ग्रोथ कमजोर रही
  • FY27 का कमजोर ग्रोथ गाइडेंस बाजार को नहीं पसंद आया

नई दिल्ली: Infosys Share Price Today: 24 अप्रैल को इंफोसिस के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शेयर की शुरुआत ही कमजोर रही और इसके बाद इसमें लगातार गिरावट बढ़ती गई। दोपहर करीब 12:07 बजे तक यह शेयर करीब 5.83% टूटकर 1,167.70 रुपये के स्तर पर आ गया था। इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी और बाजार में आईटी सेक्टर पर दबाव साफ नजर आया।

तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे

कंपनी ने 23 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसमें कंपनी का शुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो एक मजबूत संकेत माना जा सकता है। हालांकि रेवेन्यू ग्रोथ केवल 2% रही। जो उम्मीद से कम थी। सबसे बड़ी चिंता FY27 के लिए दी गई ग्रोथ गाइडेंस रही। जिसमें कंपनी ने सिर्फ 1.5% से 3.5% की धीमी बढ़त का अनुमान जताया। इससे भविष्य की मांग को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई।

ब्रोकरेज फर्मों की अलग-अलग राय

इंफोसिस के कमजोर आउटलुक को लेकर कई ब्रोकरेज फर्मों ने चिंता जताई है। Citi ने कंपनी पर ‘Neutral‘ रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस घटाकर 1,300 रुपये कर दिया है। वहीं Jefferies ने भी ‘Hold‘ रेटिंग दी है और टारगेट 1,235 रुपये रखा है। दोनों का मानना है कि कमजोर गाइडेंस, नई डील्स में कमी और कर्मचारियों की संख्या में गिरावट कंपनी की ग्रोथ पर असर डाल सकती है।

कुछ ब्रोकरेज अब भी पॉजिटिव

हालांकि सभी रिपोर्ट नकारात्मक नहीं हैं। नोमुरा और HSBC ने इंफोसिस के शेयर को ‘Buy‘ की सलाह दी है। उनका कहना है कि कंपनी का मार्जिन अभी स्थिर है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पार्टनरशिप तथा नई डील्स से भविष्य में ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। लेकिन यह भी सच है कि पिछले एक साल में शेयर करीब 16% गिर चुका है और 2026 में भी इसमें बड़ी कमजोरी देखी गई है।

Infosys Ltd – शेयर अपडेट (24 अप्रैल 2026)

पैरामीटर जानकारी
कंपनी Infosys Ltd
अपडेट समय 24 अप्रैल, 12:07 PM IST
मौजूदा कीमत ₹ 1,168.30
बदलाव −₹72.30 (−5.83%)
ओपन ₹ 1,200.00
हाई ₹ 1,223.90
लो ₹ 1,167.70
मार्केट कैप ₹4.73 लाख करोड़
P/E रेशियो 17.31
52 हफ्ते का हाई ₹ 1,728.00
52 हफ्ते का लो ₹ 1,167.70
डिविडेंड यील्ड 3.85%
तिमाही डिविडेंड ₹ 11.24

पूरे बाजार पर भी असर

इंफोसिस की गिरावट का असर सिर्फ कंपनी तक सीमित नहीं रहा। बल्कि पूरे शेयर बाजार पर भी दिखा। 24 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट रही। निफ्टी 0.82% गिरकर 24,000 के नीचे चला गया। जबकि सेंसेक्स 0.91% टूटकर 76,946 पर बंद हुआ। आईटी सेक्टर की कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितता ने बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित किया।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।