OnePlus Nord 6 Price Hike: OnePlus का 9,000mAh बैटरी वाला 5G फोन अचानक हुआ महंगा! दमदार फीचर्स के साथ अब कितने में मिलेगा ये धांसू स्मार्टफोन?
OnePlus Nord 6 Price Hike: एक हफ्ते में दूसरी बार OnePlus Nord 6 की कीमत बढ़ गई है। जिससे यह अब 4,000 रुपये से 6,000 रुपये तक महंगा हो गया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 9000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं।
(OnePlus Nord 6 Price Hike/ Image Credit: OnePlus)
- OnePlus Nord 6 की कीमत एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी।
- दोनों वेरिएंट्स में ₹1,000 की अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई।
- 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 165Hz डिस्प्ले मिलता है।
नई दिल्ली: OnePlus Nord 6 Price Hike: वनप्लस ने कुछ समय पहले अपनी Nord सीरीज के तहत OnePlus Nord 6 को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन 40,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध था। लेकिन अब कंपनी ने इसकी कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि लगभग एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी बार है जब फोन महंगा हुआ है। जिससे ग्राहकों के बीच चर्चा में आ गई है।
कितनी बढ़ी कीमत और नए रेट (Price Increased)
टिपस्टर संजू चौधरी के अनुसार, इस बार OnePlus ने दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 8GB + 256GB मॉडल की नई कीमत 42,999 रुपये हो गई है जो पहले 41,999 रुपये थी। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट अब 47,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि पहले इसकी कीमत 46,999 रुपये थी।
लॉन्च कीमत से अब तक कितना महंगा हुआ (How Expensive Has it Become?)
OnePlus Nord 6 को अप्रैल में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसका बेस वेरिएंट 38,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 41,999 रुपये में उपलब्ध था। अब कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद बेस मॉडल करीब 4,000 रुपये तक महंगा हो गया है। जबकि हाई वेरिएंट की कीमत लगभग 6,000 रुपये तक बढ़ चुकी है। इससे यह फोन अब पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है।
OnePlus Nord 6 के दमदार फीचर्स (OnePlus Nord 6 Features)
वहीं, अगर फीचर्स की बात करें तो OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो इसे तेज परफॉर्मेंस देता है। इसमें 9,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।
इन्हें भी पढ़े:
- KPI Green Energy Share: जिसने लगाया पैसा वो हो गया करोड़पति! 3 बार बोनस शेयर और हजारों फीसदी रिटर्न देखकर निवेशक हैरान
- Jodhpur Crime News: कार के अंदर मिली कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोगों की लाशें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस, मौत से कुछ घंटे मांगी थी सुरक्षा
- Karishma Tanna: 42 की उम्र में ऐसा क्या हुआ कि करिश्मा तन्ना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गईं?

Facebook


