Orient Green Power Share Price: एक ही दिन में 20% की रॉकेट जैसी तेजी, 52 हफ्ते के निचले स्तर से 68% की रैली, अब आ गए निवेशकों के अच्छे दिन!

Orient Green Power Share Price: ओरिएंट ग्रीन पावर के शेयर में आज जोरदार उछाल देखने को मिला। जहां एक दिन में करीब 20% की बढ़त दर्ज की गई। EPC प्रोजेक्ट पूरा होने और मजबूत बिजनेस अपडेट्स से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। स्टॉक 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 68% तक रिकवर कर चुका है। (NSE: GREENPOWER, BSE: 533263)

Orient Green Power Share Price: एक ही दिन में 20% की रॉकेट जैसी तेजी, 52 हफ्ते के निचले स्तर से 68% की रैली, अब आ गए निवेशकों के अच्छे दिन!

(Orient Green Power Share Price/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: April 28, 2026 / 02:09 pm IST
Published Date: April 28, 2026 2:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक दिन में करीब 20% की तेज उछाल
  • ₹13.45 का इंट्राडे हाई छुआ
  • 52-हफ्ते के लो से 68% रिकवरी

नई दिल्ली: Orient Green Power Share Price: आज मंगलवार को Orient Green Power Company के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज 28 अप्रैल को कारोबार के दौरान यह स्टॉक करीब 20% तक चढ़ गया और 13.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इस तेजी ने बाजार में हलचल मचा दी है और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सबसे खास बात यह है कि शेयर अपने 52 सप्ताह को निचले स्तर 7.98 रुपये से करीब 68% तक रिकवरी कर चुका है जो मजबूत वापसी का संकेत देता है।

प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ा भरोसा

इस तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह कंपनी की सब्सिडियरी Gamma Green Power Private Limited का एक अहम प्रोजेक्ट पूरा करना है। कंपनी ने Renfra Energy India Limited के साथ किया गया EPC कॉन्ट्रैक्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में 3.3 मेगावॉट के तीन विंड टरबाइन लगाए गए हैं। जिससे कुल 9.9 मेगावॉट की नई क्षमता जुड़ी है।

उत्पादन और ग्रोथ की उम्मीद

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं तय समय के अंदर पूरी कर ली गई हैं। प्रोजेक्ट के शुरू होने से कंपनी की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। जिससे आने वाले समय में रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी के लिए यह एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Orient Green Power Company Ltd – स्टॉक जानकारी (28 अप्रैल 2026)

मापदंड विवरण
वर्तमान कीमत 13.36 INR
आज का बदलाव +2.15 (19.18%)
समय 28 Apr, 1:25 PM IST
ओपन (Open) 11.35
हाई (High) 13.45
लो (Low) 11.31
मार्केट कैप 1.57K Cr
P/E Ratio 22.94
52-Week High 15.81
52-Week Low 7.98
डिविडेंड लागू नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि लागू नहीं

निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

शेयर में आई इस तेजी के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी ज्यादा रहा जो निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। हालांकि, दिन के दौरान कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद स्टॉक मजबूत बना रहा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कंपनी इसी तरह प्रोजेक्ट समय पर पूरा करती रही तो आगे भी इसमें ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं बनी रह सकती हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।