PhysicsWallah Share Price: 101 रुपये से सीधा 35% उछाल? इस चर्चित कंपनी के शेयर को लेकर बाजार में क्यों मचा है हड़कंप! जानिए एक्सपर्ट्स की राय

PhysicsWallah Share Price: फिजिक्सवाला का शेयर अभी करीब 101 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार इसमें मौजूदा स्तर से 35% से ज्यादा तेजी की संभावना जताई गई है। FY25 से FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 27% और EBITDA लगभग 85% की दर से बढ़ सकता है। (NSE: PWL, BSE: 544609)

PhysicsWallah Share Price: 101 रुपये से सीधा 35% उछाल? इस चर्चित कंपनी के शेयर को लेकर बाजार में क्यों मचा है हड़कंप! जानिए एक्सपर्ट्स की राय

(PhysicsWallah Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 12, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: April 12, 2026 4:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • PhysicsWallah शेयर पर ब्रोकरेज की ‘Buy’ रेटिंग।
  • ₹140 का टारगेट प्राइस, 35%+ अपसाइड संभावना।
  • मजबूत ओमनीचैनल बिजनेस मॉडल।

नई दिल्ली: PhysicsWallah Share Price: हालिया सुस्ती के बीच एडुटेक कंपनी PhysicsWallah के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म Elara Securities ने इसे खरीदने की सलाह दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी में लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की संभावना है और मौजूदा स्तरों से इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

शेयर की कीमत और टारगेट प्राइस

फिलहाल PhysicsWallah का शेयर करीब 101.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज ने इस पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और 140 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा कीमत से लगभग 35% से अधिक की बढ़त संभव मानी जा रही है। शेयर का 52 हफ्तों का हाई 161.99 रुपये और लो 77.72 रुपये रहा है।

कंपनी का बिजनेस मॉडल

Elara के अनुसार कंपनी का ओमनीचैनल मॉडल इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यह पहले फ्री कंटेंट और ऑनलाइन एंगेजमेंट के जरिए बड़े यूजर बेस को जोड़ती है और फिर उन्हें पेड कोर्स में बदलती है। कंपनी मुख्य रूप से JEE और NEET कोर्स पर फोकस करती है, साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं और नई कैटेगरी में भी विस्तार कर रही है।

ग्रोथ और मुनाफे को लेकर अनुमान

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी। FY25 से FY28 के बीच रेवेन्यू लगभग 27% CAGR और EBITDA करीब 85% CAGR से बढ़ सकता है। साथ ही, अनुमान है कि FY27 तक कंपनी एडजस्टेड PAT स्तर पर मुनाफा कमाना शुरू कर देगी। डिजिटल के साथ-साथ कंपनी की ऑफलाइन मौजूदगी भी तेजी से बढ़ रही है।

PhysicsWallah Ltd (NSE: PWL) – शेयर की जानकारी

विवरण आंकड़े
मौजूदा कीमत ₹ 101.50
बदलाव +₹0.21 (0.21%)
समय 10 अप्रैल, 3:30 PM IST
इंट्राडे कीमत ₹101.84 (10:40 AM)
ओपन ₹ 102.05
हाई ₹ 103.71
लो ₹ 100.57
मार्केट कैप ₹29.08K Cr
P/E रेशियो
52 हफ्ते का हाई ₹ 161.99
52 हफ्ते का लो ₹ 77.72
डिविडेंड
तिमाही डिविडेंड राशि

ऑफलाइन नेटवर्क और IPO जानकारी

PhysicsWallah अब 200 शहरों में 300 से अधिक ऑफलाइन सेंटर चला रही है, जिससे स्टूडेंट्स को क्लासरूम लर्निंग का फायदा मिल रहा है। कंपनी के पास मजबूत कैश रिजर्व है। जिससे विस्तार आसानी से हो रहा है। पिछले साल कंपनी का 3480 करोड़ रुपये का IPO आया था, जिसमें नया इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल थे।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।