Share Market On Budget 2026 Day: बजट से पहले बाजार में सन्नाटा या तूफान? निवेशकों की धड़कनें बढ़ीं, जानिए आज किस करवट बदलेगा शेयर बाजार!

Ads

Share Market On Budget 2026 Day: आज वैश्विक चुनौतियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करेंगी। इस अवसर पर शेयर बाजार खुले रहेंगे और सुबह 9 बजे से साढ़े 3 बजे तक सामान्य कारोबार होगा। कमोडिटी और करेंसी बाजार में भी ट्रेडिंग जारी रहेगी।

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 09:22 AM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 09:25 AM IST

(Share Market On Budget 2026 Day/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • बजट के दिन शेयर, कमोडिटी और करेंसी मार्केट खुले रहेंगे
  • एशियाई बाजार 1–2% फिसले, ग्लोबल सेंटिमेंट कमजोर
  • 7 कंपनियों को IPO लॉन्च करने की SEBI से हरी झंडी

नई दिल्ली: Share Market Today: वैश्विक चुनौतियों के माहौल में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौंबी बार देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट के इस खास मौके पर शेयर बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक ट्रेडिंग होगी। इसके अलावा कमोडिटी और करेंगी मार्केट में भी कारोबार जारी रहेगा। बजट से पहले निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

ग्लोबल संकेत कमजोर, एशियाई बाजारों में गिरावट (Global Signal Weak)

दुनियाभर के बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। बुलियन यानी सोने-चांदी में भारी गिरावट के चलते ग्लोबल इक्विटी बाजारों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है। एशियाई शेयर बाजार 1 से 2 प्रतिशत तक फिसल गए। अमेरिकी बाजारों से भी नकारात्मक संकेत मिले हैं, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है।

इन 7 कंपनियों को IPO की मंजूरी (IPO Approval For 7 Companies)

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने इन 7 कंपनियों को IPO लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। इनमें HD फायर प्रोटेक्ट, एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज, पारिजात इंडस्ट्रीज इंडिया और रोटोमैग एनरटेक शामिल हैं। इसके अलावा CSM टेक्नोलॉजीज और एल्डेको इंफ्रास्ट्रक्चर के IPO को भी हरी झंडी मिल गई है। AITMC वेंचर्स को कॉन्फिडेंशियल रूट से मंजूरी दी गई है।

अमेरिका में नया फेड चेयर (New Fed Chair in America)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वार्श को नया फेडरल रिजर्व चेयरमैन चुना है। अगर अमेरिकी सीनेट से मंजूरी मिलती है, तो वे ऐसे समय में फेड की कमान संभालेंगे जब राजनीतिक दबाव ज्यादा है। निवेशकों को आशंका है कि सख्त मौद्रिक नीति से ग्लोबल लिक्विडिटी पर असर पड़ सकता है, जिसका असर उभरते बाजारों पर भी होगा।

बजट से बड़ी उम्मीदें, निवेश और कैपेक्स पर फोकस संभव (Big Expectations from the Budget)

बाजार को उम्मीद है कि इस बजट में घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। FIIs को टैक्स राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही डिफेंस, रेलवे और सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है। ‘मेक इन इंडिया‘ और स्वदेशी सेक्टर पर भी सरकार का जोर रह सकता है।

शुगर सेक्टर और बुलियन में हलचल (Movement in Bullion)

शुगर इंडस्ट्री को बजट में मिनिमम सेलिंग प्राइस बढ़ने की उम्मीद है। इससे चीनी कंपनियों को राहत मिल सकती है। वहीं कमोडिटी बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी एक दिन में 26% और सोना करीब 9% तक टूट गया। डॉलर की मजबूती और मार्जिन बढ़ने से बिकवाली तेज हुई।

शेयर बाजार में दबाव, निवेशक सतर्क (Stock Market Pressure)

बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। मेटल, IT और बैंकिंग शेयरों पर दबाव रहा। वहीं क्रिप्टो बाजार में भी गिरावट जारी रही और बिटकॉइन 80,000 डॉलर से नीचे फिसल गया। कुल मिलाकर निवेशक बजट और ग्लोबल संकेतों को लेकर सतर्क बने हुए हैं।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

 

बजट वाले दिन शेयर बाजार खुले रहेंगे या बंद?

बजट के दिन शेयर बाजार खुले रहेंगे और सुबह 9 बजे से साढ़े 3 बजे तक सामान्य कारोबार होगा।

बजट में किन सेक्टर्स पर फोकस रहने की उम्मीद है?

बजट में डिफेंस, रेलवे, कैपिटल एक्सपेंडिचर, स्वदेशी उद्योग और निवेश बढ़ाने पर फोकस संभव है।

ग्लोबल बाजारों में गिरावट की वजह क्या है?

सोने-चांदी में भारी गिरावट, डॉलर की मजबूती और अमेरिका में फेड नीति को लेकर चिंता से दबाव बना है।

किन कंपनियों को IPO लाने की SEBI से मंजूरी मिली है?

HD फायर प्रोटेक्ट, एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज़, पारिजात इंडस्ट्रीज, रोटोमैग एनरटेक समेत 7 कंपनियों को मंजूरी मिली है।