Share Market Today: आज का दिन बना सकता है मालामाल! Wipro समेत इन स्टॉक्स में छिपा है तगड़े मुनाफे का राज, एक सही दांव दिला सकता है शानदार रिटर्न

Ads

Share Market Today: आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में तेजी और वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेत निवेशकों के उत्साह को बढ़ा रहे हैं। आज कई कंपनियां पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी, जबकि कुछ के बेहतर नतीजे बाजार की चाल पर असर डाल सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 08:48 AM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 08:54 AM IST

(Share Market Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 55 अंक चढ़ा, मजबूत ओपनिंग के संकेत।
  • आज LIC, हीरो मोटोकॉर्प समेत कई कंपनियां Q1 नतीजे जारी करेंगी।
  • PB फिनटेक, बायोकॉन और ऑरोबिंदो फार्मा के नतीजे रहे दमदार।

नई दिल्ली: Share Market Today in India: आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत (Share Market Today) तेजी के साथ होने की उम्मीद है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,689.50 पर ट्रेड करता दिखा। जिससे बाजार के पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत मिले हैं। जानकारों का मानना है कि कम होती ब्रेंट क्रूड की कीमतें, महंगाई पर नियंत्रण की उम्मीद और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे बाजार का माहौल बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

आज कई बड़ी कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे

आज कई दिग्गज कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही (Q1) के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इनमें लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), हीरो मोटोकॉर्प, ल्यूपिन, अपोलो टायर्स, ब्लू स्टार, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, EIH, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, मुथूट माइक्रोफिन, NCC, प्रीमियर एनर्जीज, ट्रेंट, विक्रम सोलर और विजया डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों का असर आज पूरे बाजार (Share Market Today) की चाल पर देखने को मिल सकता है।

इन कंपनियों के नतीजों ने खींचा निवेशकों का ध्यान

कई कंपनियों ने पहले ही अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। ऑरोबिंदो फार्मा का मुनाफा 25.2% बढ़कर 1,032.6 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि कंपनी का रेवेन्यू भी 16.3% बढ़ा। हिंदाल्को इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी नोवेलिस की आय में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। कमिंस इंडिया का मुनाफा मामूली बढ़ा, लेकिन कंपनी की आय में करीब 18% का इजाफा हुआ। वहीं PB फिनटेक का मुनाफा लगभग दोगुना हो गया और बायोकॉन ने भी मुनाफे में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की। दूसरी ओर गोदरेज एग्रोवेट का मुनाफा घटा, हालांकि कंपनी की आय बढ़ी है। नीलैंड लेबोरेट्रीज ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए मुनाफे में 10 गुना से ज्यादा की छलांग लगाई।

ITऔर FMCG कंपनियों से भी आए अपडेट

आईटी सेक्टर में इंफोसिस ने Metsa Group के साथ अपनी कई वर्षों की AI आधारित आईटी ट्रांसफॉर्मेशन साझेदारी को आगे बढ़ाया है। वहीं विप्रो ने Rubrik के साथ मिलकर ‘एंटरप्राइज रेजिलिएंस ऐज अ सर्विस’ नाम से नई सेवा शुरू की है। दूसरी ओर बिकाजी फूड्स ने नेपाल में संयुक्त उद्यम में निवेश और अबू धाबी में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाने को मंजूरी दी है। इन खबरों के चलते इस कंपनियों के शेयर (Share Market Today) भी निवेशकों की नजर में रहेंगे।

कंपनियों के कमजोर नतीजों पर भी रहेगी नजर

सभी कंपनियों के नतीजे मजबूत नहीं रहे। एस्टर डीएम क्वालिटी केयर का मुनाफा 81% से ज्यादा घट गया, जबकि कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसी तरह जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा भी करीब 28% कम हुआ, हालांकि कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। ऐसे में आज निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर रहेगी जिनके नतीजे उम्मीद से बेहतर या कमजोर रहे हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रहने की उम्मीद है?

आज गिफ्ट निफ्टी में बढ़त और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते बाजार की मजबूत शुरुआत होने की उम्मीद है।

आज किन कंपनियों के Q1 नतीजे आएंगे?

आज LIC, हीरो मोटोकॉर्प, ब्रिटानिया, ट्रेंट, ल्यूपिन, अपोलो टायर्स समेत कई बड़ी कंपनियां पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

किन कंपनियों के नतीजे सबसे बेहतर रहे हैं?

ऑरोबिंदो फार्मा, PB फिनटेक, बायोकॉन और नीलैंड लेबोरेट्रीज ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं।

किन कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे?

एस्टर डीएम क्वालिटी केयर, गोदरेज एग्रोवेट और जेके लक्ष्मी सीमेंट के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है।