TCS Q4 Result Date: टाटा की इस कंपनी के लिए ये दिन है अहम! Q4 रिजल्ट और डिविडेंड की डेट फिक्स, 30% टूटे शेयर में क्या आएगी जान?

TCS Q4 Result Date: टाटा ग्रुप की कंपनी TCS 9 अप्रैल को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी। इस दौरान कंपनी अपने प्रदर्शन की जानकारी देगी और निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी कर सकती है, जिससे शेयरधारकों की नजर इस पर बनी हुई है। (NSE: TCS, BSE: 532540)

TCS Q4 Result Date: टाटा की इस कंपनी के लिए ये दिन है अहम! Q4 रिजल्ट और डिविडेंड की डेट फिक्स, 30% टूटे शेयर में क्या आएगी जान?

(TCS Q4 Result Date/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: April 3, 2026 / 03:02 pm IST
Published Date: April 3, 2026 3:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • TCS 9 अप्रैल को Q4 रिजल्ट का ऐलान करेगी।
  • कंपनी फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला कर सकती है।
  • 2026 में अब तक शेयर करीब 24% गिर चुका है।

नई दिल्ली: TCS Q4 Result Date: टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 9 अप्रैल 2026 को अपने तिमाही नतीजों को ऐलान करने वाली है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी है। इन नतीजों के साथ ही कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला कर सकती है। ऐसे में निवेशकों की नजर इस घोषणा पर टिकी हुई है।

इस साल शेयर में रही गिरावट

साल 2026 अब तक TCS के शेयरों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 24% की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, हाल के दिनों में थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली है। पिछले दो हफ्तों में शेयर करीब 4% तक चढ़ा है, जिससे निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है।

एक्सपर्ट्स की राय और टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के अनुसार कंपनी की ग्रोथ फिलहाल कमजोर नजर आ रही है। उन्होंने TCS के शेयर का उचित मूल्य करीब 3090 रुपये प्रति शेयर बताया है। वहीं, HDFC इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने इस स्टॉक को ‘Add‘ रेटिंग दी है और 3000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इससे संकेत मिलता है कि लंबे समय में इसमें सुधार की उम्मीद है।

मुनाफे को लेकर क्या है अनुमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, चौथी तिमाही में TCS के मुनाफे में बढ़ोतरी हो सकती है। कोटक की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.4% बढ़कर करीब 14,058 करोड़ रुपये हो सकता है। वहीं, HDFC का अनुमान है कि कंपनी का मुनाफा 10.70% बढ़कर लगभग 13,528 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

Tata Consultancy Services Ltd – शेयर विवरण (2 अप्रैल 2026)

मापदंड विवरण
शेयर मूल्य (आज का बंद) ₹2,445.70 (+37.50, 1.56%)
ओपन ₹2,415.00
उच्चतम ₹2,469.90
न्यूनतम ₹2,375.70
मार्केट कैप ₹8.87 लाख करोड़
P/E अनुपात 18.54
52 सप्ताह उच्च ₹3,630.50
52 सप्ताह निम्न ₹2,346.20
डिविडेंड 2.58%
त्रैमासिक डिविडेंड राशि ₹15.77

शेयर और डिविडेंड का हाल

गुरुवार को TCS का शेयर 1.56% की तेजी के साथ 2445.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 30% गिर चुका है। कंपनी का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 3630.50 रुपये और निचला स्तर 2346.20 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 8.87 लाख करोड़ रुपये है। इस साल कंपनी ने निवेशकों को 57 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया, जिसमें 46 रुपये स्पेशल और 11 रुपये अंतरिम डिविडेंड शामिल है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।