Tejas Networks Share Hike: एक ही दिन में बदली किस्मत! टाटा के इस शेयर में गिरावट के बाद अचानक 86% की छलांग, मुनाफा देख निवेशक हुए गदगद!

Ads

Tejas Networks Share Hike: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई है। गुरुवार को यह 18% से अधिक चढ़कर 548 रुपये तक पहुंच गए। शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर से लगभग 86% तक उछलकर निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। (NSE: TEJASNET, BSE: 540595)

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 12:36 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 12:36 PM IST

(Tejas Networks Share Hike/ Image Credit: Tata)

HIGHLIGHTS
  • तेजस नेटवर्क्स में लगातार जोरदार तेजी
  • 5 दिनों में 31% से ज्यादा का उछाल
  • शेयर 548 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंचा

नई दिल्ली: Tejas Networks Share Hike: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को बीएसई पर कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 18% से ज्यादा बढ़कर 548 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। वहीं, आज लगातार दूसरे दिन भी शेयरों में मजबूती रही। जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

31% से ज्यादा की छलांग

पिछले 5 दिनों में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 31% से ज्यादा बढ़ चुका है। 30 अप्रैल 2026 को यह शेयर 413.55 रुपये के स्तर पर था। जो अब बढ़कर 548 रुपये तक पहुंच गया है। इस तेजी ने बाजार में स्टॉक को फिर से चर्चा में ला दिया है।

52 हफ्ते के लो से 86% की रिकवरी

तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 294.00 रुपये से लगभग 86% तक उछल चुके हैं। इस निचले स्तर तक गिरने के बाद शेयर में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है। हालांकि यह शेयर पहले अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ गया था। लेकिन अब इसमें फिर से तेजी लौट आई है।

हाई लेवल से बड़ी गिरावट के बाद रिकवरी

कंपनी का शेयर 26 जून 2024 को अपने ऑल टाइम हाई 1495 रुपये तक पहुंच गया था। इसके बाद इसमें बड़ी गिरावट आई और यह 294 रुपये तक लुढ़क गया। इस गिरावट के बाद अब धीरे-धीरे शेयर में सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले एक साल में इसमें करीब 20% की गिरावट रही। लेकिन लंबे समय में यह 190% तक का रिटर्न भी दे चुका है।

Tejas Networks Ltd शेयर प्राइस अपडेट (7 मई 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी Tejas Networks Ltd
वर्तमान भाव ₹ 544.65
आज का बदलाव +₹81.05 (17.50%)
ओपनिंग प्राइस ₹ 468.05
उच्चतम स्तर (आज) ₹ 548.00
न्यूनतम स्तर (आज) ₹ 467.75
मार्केट कैप ₹9.67K करोड़
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 761.60
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 294.00
डिविडेंड यील्ड 0.46%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 0.63

कंपनी के वित्तीय नतीजे और प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स को 211.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जो पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 82% से ज्यादा घटकर 332.69 करोड़ रुपये रह गया है। कमजोर नतीजों के बावजूद हाल की शेयर तेजी ने निवेशकों का ध्यान फिर खींच लिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

तेजस नेटवर्क्स के शेयर कितने बढ़े हैं?

हाल ही में शेयर 18% से ज्यादा बढ़कर 548 रुपये तक पहुंच गए हैं।

पिछले 5 दिनों में कितना रिटर्न मिला है?

कंपनी के शेयरों में 5 दिनों में लगभग 31% से ज्यादा की तेजी आई है।

52 हफ्ते के लो से कितना उछाल आया है?

शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 86% तक बढ़ चुके हैं।

हाल की तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?

कंपनी को 211 करोड़ रुपये का घाटा और रेवेन्यू में भारी गिरावट दर्ज हुई है।