Bonus Share News: निवेशकों की मौज ही मौज! 2 एक्स-बोनस कंपनियां बदल देंगी किस्मत और 1 पर 4 फ्री शेयर का ऐसा ऑफर कि दिमाग घूम जाए!

Bonus Share News: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इनमें से एक कंपनी निवेशकों को 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है। जबकि दूसरी कंपनी 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। यह शेयरधारकों के लिए अतिरिक्त लाभ पाने का बड़ा मौका हो सकता है।

Bonus Share News: निवेशकों की मौज ही मौज! 2 एक्स-बोनस कंपनियां बदल देंगी किस्मत और 1 पर 4 फ्री शेयर का ऐसा ऑफर कि दिमाग घूम जाए!

(Bonus Share News/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 19, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: April 19, 2026 4:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते 2 कंपनियां 24 अप्रैल को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी
  • Vega Jewellers 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है
  • रिकॉर्ड डेट 24 अप्रैल 2026 तय की गई है

Bonus Share News: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो कंपनियां कॉरपोरेट एक्शन के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों कंपनियां 24 अप्रैल 2026 को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इनमें बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और मल्टीपल बेनिफिट जैसे फैसले शामिल हैं। जो निवेशकों के लिए खास अवसर बन सकते हैं।

Vega Jewellers Ltd का बड़ा बोनस

Vega Jewellers Ltd ने निवेशकों के लिए शानदार बोनस घोषणा की है। कंपनी हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर देगी। इसके लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 24 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन तक शेयर होंगे। उन्हें ही अतिरिक्त 4 शेयर का लाभ मिलेगा।

शानदार रिटर्न से निवेशकों में उत्साह

इस कंपनी का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बेहद मजबूत रहा है। बीएसई पर इसका शेयर हाल ही में 312.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसमें करीब 573% की तेजी देखी गई है। वहीं,पांच साल की अवधि में इस स्टॉक ने लगभग 18267% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। जो इसे मल्टीबैगर श्रेणी में रखता है। कंपनी ने इससे पहले साल 2014 में बोनस जारी किया था।

Anlon Healthcare Ltd का डबल फायदा

Anlon Healthcare Ltd भी इस हफ्ते निवेशकों के लिए दो बड़े कॉरपोरेट फैसले लेकर आई है। कंपनी ने न सिर्फ स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है बल्कि बोनस शेयर भी देने का फैसला किया है। इसके लिए भी 24 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। जिससे यह दिन निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण बन गया है।

स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी डिटेल

कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटेगी। इसके बाद प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये रह जाएगी। स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। इस तरह निवेशकों को पहले शेयरों की संख्या बढ़ेगी और फिर बोनस का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।

बाजार में शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को यह स्टॉक 1.59% की बढ़त के साथ 141 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.68% है। जबकि पब्लिक के पास 47.32% हिस्सेदारी है। लगातार कॉरपोरेट एक्शन के चलते इस स्टॉक में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है और आने वाले समय में इसमें और हलचल देखने को मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।