Raipur Chakubaji News: राजधानी में फिर चला चाक़ू, मामूली बात पर डेयरी संचालक ने नाबालिग पर किया जानलेवा हमला, और फिर…
Raipur Chakubaji News: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया
Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
- इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
- चाकूबाजी की यह वारदात बोरियाखुर्द गार्डन में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई है।
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से पुलिस जहां अपराधियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है, वहीं राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। (Raipur Chakubaji News) पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी
मिली जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी की यह वारदात बोरियाखुर्द गार्डन में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई है। बताया जा रहा है कि, कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे। इस दौरान बॉल गार्डन के पास की एक डेयरी में चले गई। इसके बाद जब बच्चे बॉल लेने के लिए डेयरी में गए तो डेयरी संचालक सोट्टा ने उनसे विवाद करना शुरू कर दिया। (Raipur Chakubaji News) देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, डेयरी संचालक ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
Raipur Chakubaji News: डेयरी संचालक सोट्टा द्वारा किए गए हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। नाबालिग को कमर और जांघ पर गंभीर चोट आई है। (Raipur Chakubaji News) इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज करवाई गई है। फ़िलहाल पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bilaspur Murder Case: पत्नी के बॉयफ्रेंड को रिश्ते खत्म करने बुलाया था घर, लेकिन जब नहीं माना तो पिता-पुत्र ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, सुनकर कांप उठेगी रूह
- New DCS General NS Raja Subramani: नए ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने संभाली कमान.. देश की सुरक्षा के लिए बताई अपनी प्राथमिकताएं, कही समन्वय की बात
- Motorola Edge 70 Pro+ Launch Date: भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की लॉन्च डेट हुई फिक्स, लेकिन लीक हुए फीचर्स ने अभी से बढ़ा दी दीवानगी!

Facebook


