Honda Elevate Facelift: 360-डिग्री कैमरा से लेकर हाईटेक केबिन तक… Honda Elevate Facelift में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बड़ी कारों को भी देगी कड़ी टक्कर!

Honda Elevate Facelift: होंडा एलिवेट का नया फेसलिफ्ट होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द ही भारतीय बाजार में नए अवतार में लॉन्च हो सकती है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में अपडेटेड डिजाइन, नए टेक फीचर्स और बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें प्रीमियम इंटीरियर और 360-डिग्री कैंमरा जैसे आधुनिक फीचर्स भी जोड़ सकती है।

Honda Elevate Facelift: 360-डिग्री कैमरा से लेकर हाईटेक केबिन तक… Honda Elevate Facelift में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बड़ी कारों को भी देगी कड़ी टक्कर!

(Honda Elevate Facelift/ Image Credit: Honda)

Modified Date: May 20, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: May 20, 2026 3:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Honda Elevate Facelift जल्द नए अवतार में हो सकती है
  • लॉन्च SUV में 360-डिग्री कैमरा और ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद
  • नया फ्रंट डिजाइन और कनेक्टेड टेललाइट्स मिल सकती हैं

नई दिल्ली: Honda Elevate Facelift: होंडा एलिवेट का नया फेसलिफ्ट माॉडल भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी इस SUV को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में अपडेट हुई Honda City को देखकर माना जा रहा है कि Elevate में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई कार में डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के स्तर पर बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है। ताकि यह बाजार में दूसरी SUV को कड़ी टक्कर दे सके।

डिजाइन में हो सकता है बड़ा बदलाव

नई Elevate में Honda का लेटेस्ट डिजाइन स्टाइल देखने को मिल सकता है। यह डिजाइन कंपनी की ग्लोबल कारों जैसे Honda CR-V और Honda ZR-V से प्रेरित हो सकता है। SUV में नई ब्लैक-आउट ग्रिल, ब्लैक अलॉय व्हील्स और पहले से पतली LED हेडलाइट्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कनेक्टेड टेललाइट्स और नया फ्रंट लुक इसे ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक बना सकता है। कार के अगले और पिछले हिस्से को भी पहले से ज्यादा मजबूत और प्रीमियम डिजाइन दिया जा सकता है।

फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा एडवांस

वहीं अगर फीचर्स की बात करें तो नई Elevate में कई नए और आधुनिक फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है जिससे ड्राइविंग और पार्किंग आसान होगी। कंपनी अपने ADAS सेफ्टी पैकेज को भी अपडेट कर सकती है। इसमें रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और बेहतर ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पावर्ड ड्राइवर सीट और एंबिएंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है।

हाइब्रिड इंजन पर भी कर सकती है फोकस

Honda आने वाले समय में अपनी कारों में हाइब्रिड तकनीक पर ज्यादा फोकस कर सकती है। माना जा रहा है कि नई Elevate में वही 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है जो Honda City e:HEV में मिलता है। यह इंजन बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च के लिए जाना जाता है। कंपनी पहले EV लाने की योजना बना रही थी। लेकिन अब हाइब्रिड मॉडल पर ज्यादा ध्यान देती नजर आ रही है। ऐसे में Elevate Hybrid भारतीय बाजार में कंपनी के लिए बड़ा विकल्प साबित हो सकती है।

कीमत और मुकाबला

नई Honda Elevate Facelift की कीमत करीब 11 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Kia Seltos और आने वाले दूसरे हाइब्रिड SUV मॉडल्स से होगा। नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन की वजह से यह SUV ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।