(Zydus Lifesciences Share Pricee/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Zydus Lifesciences Share Price: आज बुधवार को Zydus Lifesciences Ltd के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई और स्टॉक 7% से ज्यादा उछलकर सीधे 52-वीक के हाई पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर का भाव 1,093.65 रुपये तक गया जो पिछले एक साल का सबसे ऊंचा स्तर है। कंपनी के मजबूत Q4 नतीजों और 1,100 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक ऐलान ने निवेशकों के भरोसे और बढ़ा दिया है।
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14.6% बढ़कर 1,592.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 1,390.5 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 7,587 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान कंज्यूमर वेलनेस बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया और कंपनी की ग्रोथ में बड़ा योगदान दिया। इस सेगमेंट की आय 908 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,463 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के बोर्ड ने 1,150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,100 करोड़ रुपये का बायबैक मंजूर किया है। आमतौर पर बायबैक को कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और भविष्य पर भरोसे का संकेत माना जाता है। इसी वजह से बाजार में खरीदारी बढ़ी और शेयर में तेजी देखने को मिली। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे शेयर को आगे भी सपोर्ट मिलेगा।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Sharvil Patel ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए मजबूत रहा है और रेवेन्यू व प्रॉफिट दोनों में अच्छा प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में नई दवाइयों और प्रोडक्ट पाइपलाइन से ग्रोथ और मजबूत होगी। खासकर अमेरिका के बाजार में Rolvedon, Beizray और gCopaxone जैसे प्रोडक्ट्स से अच्छी उम्मीदें हैं।
| पैरामीटर | वैल्यू |
| करंट प्राइस | ₹ 1,040.30 |
| बदलाव | +₹21.40 (2.10%) |
| अपडेट टाइम | 20 May, 3:30 PM IST |
| ओपन | ₹ 1,066.15 |
| हाई | ₹ 1,093.65 |
| लो | ₹ 1,038.05 |
| मार्केट कैप | ₹1.05 लाख करोड़ |
| P/E रेशियो | 21.19 |
| 52-वीक हाई | ₹ 1,093.65 |
| 52-वीक लो | ₹ 835.50 |
| डिविडेंड यील्ड | 1.06% |
| तिमाही डिविडेंड | ₹ 2.76 |
ब्रोकरेज हाउस भी Zydus Lifesciences Ltd को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में स्टॉक को अपग्रेड किया गया है। जबकि कुछ ने अमेरिका में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। फिर भी मजबूत नतीजे और बायबैक के चलते फिलहाल बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।