Instagram Instants: Instagram का नया सस्पेंस भरा फीचर, Snapchat की तरह अब फोटो खुद-ब-खुद गायब! यूजर्स चौंके.. आखिर ये कैसे काम करता है?

Instagram Instants: Instagram ने अपना नया Instants ऐप फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इसमें अभी Italy और Spain शामिल है। यह फीचर अभी सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आगे चलकर इसे और देशों में भी रोलआउट किया जा सकता है।

Instagram Instants: Instagram का नया सस्पेंस भरा फीचर, Snapchat की तरह अब फोटो खुद-ब-खुद गायब! यूजर्स चौंके.. आखिर ये कैसे काम करता है?

(Instagram Instants/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: April 26, 2026 / 05:54 pm IST
Published Date: April 26, 2026 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Instagram ने नया “Instants” ऐप टेस्ट करना शुरू किया है
  • फोटो और वीडियो कुछ समय बाद खुद ही गायब हो जाते हैं
  • फिलहाल Italy और Spain में सीमित टेस्टिंग चल रही है

Instagram Instants App: Instagram एक नए एक्सपेरिमेंट के साथ सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचा रहा है। कंपनी ने Instants नाम का एक नया इमेज और वीडियो शेयरिंग ऐप टेस्ट करना शुरू किया है। इस ऐप में भेजी गई फोटो और वीडियो कुछ समय बाद खुद ही गायब हो जाते हैं। इसे Snapchat और BeReal जैसे ऐप्स को सीधी टक्कर देने की कोशिश माना जा रहा है।

कुछ देशों में शुरू हुई टेस्टिंग

फिलहाल Instagram ने इस ऐप की टेस्टिंग कुछ चुनिंदा देशों में शुरू की है। जिनमें ईटली और स्पेन शामिल हैं। यह ऐप एक अलग स्टैंडअलोन प्लेटफॉर्म के रूप में भी देखा गया है और Google Play Store पर इसकी लिस्टिंग भी सामने आई है। हालांकि अभी यह आम यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है।

क्या हैं ऐप की खास बातें?

Instants ऐप को Instagram से अलग सोच के साथ बनाया गया है। इसमें ज्यादा एडिटिंग या फिल्टर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसका मकसद रियल और बिना एडिट की गई तस्वीरें शेयर करना है। यूजर जो फोटो या वीडियो भेजते हैं, वह सिर्फ एक बार देखा जा सकता है और अधिकतम 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाता है।

कैमरा और शेयरिंग का नया तरीका

इस ऐप में गैलरी से फोटो अपलोड करने का विकल्प नहीं दिया गया है। यूजर केवल ऐप के कैमरे से ही फोटो या वीडियो क्लिक करके शेयर कर सकते हैं। इससे कंटेंट ज्यादा असली और तुरंत शेयर किया हुआ लगता है। इसके अलावा यूजर सिर्फ अपने म्यूचुअल फॉलोअर्स या खास दोस्तों के साथ ही कंटेंट शेयर कर सकते हैं।

Meta का नया प्लान और मकसद

Meta का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को ज्यादा नेचुरल और बिना दिखावे वाला कंटेंट शेयर करने में मदद करेगा। Instants को कुछ जगहों पर अलग ऐप के रूप में और कुछ जगह Instagram के अंदर फीचर के तौर पर टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी चाहती है कि लोग परफेक्ट फोटो की बजाय असली पलों को ज्यादा शेयर करें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।