Laptop Overheating Tips : गर्मी में ओवरहीट हो रहा लैपटॉप? तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Laptop Overheating Tips : गर्मी में ओवरहीट हो रहा लैपटॉप? तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Laptop Overheating Tips : गर्मी में ओवरहीट हो रहा लैपटॉप? तो अपनाएं ये 5 टिप्स
Modified Date: April 25, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: April 25, 2026 2:38 pm IST

Laptop Overheating Tips : गर्मी के दिनों में लैपटॉप का ओवरहीट होना काफी आम आम बात है। कई मामलों में लैपटॉप ओवरहीट होने से इसकी परफॉर्मेंस पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है और डिवाइस को काफी नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में अगर आपका लैपटॉप भी अब ज्यादा हीट हो रहा है, तो यहाँ जानिए 5 टिप्स के बारे में –

कूलिंग पैड का उपयोग करें (Use a cooling pad)

गर्मियों में लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए कूलिंग पैड का यूज कर सकते हैं। कूलिंग पैड एयरफ्लो को और बेहतर करके लैपटॉप (Laptop Overheating Tips) को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

एग्जॉस्ट के मुताबिक रखें (Keep in line with the exhaust)

काम के दौरान लैपटॉप को ऐसे एडजस्ट करें कि उसके एग्जॉस्ट के सामने कोई बाधा न हो। अगर एग्जॉस्ट पीछे की बैक में है तो वॉल से कम से कम 6 से 8 इंच की दूरी पर रखें। जिससे लैपटॉप ज्यादा गर्म नहीं होगा।

अपडेट करें (Update the BIOS and Drivers)

कई बार BIOS और सिस्टम का ड्राइवर पुराना होने से लैपटॉप में ओवरहीटिंग (Laptop Overheating Tips) हो सकता है। इसलिए टाइम पर BIOS और ग्राफिक्स ड्राइवर्स को अपडेट करें, ताकि फैन ठीक ढंग से काम करे और हीट न हो।

थर्मल पेस्ट कराएं चेंज (Change the thermal paste)

लैपटॉप में प्रोसेसर और हीट सिंक के बीच थर्मल पेस्ट लगा होता है, जो टाइम के साथ सूख जाता है और कूलिंग इफेक्ट को काफी ज्यादा कम कर सकता है। लैपटॉप 2 से 3 साल पुराना हो तो थर्मल पेस्ट चेंज करवा लें।

पावर सेटिंग्स बदले (change power settings)

लैपटॉप की पावर सेटिंग्स को बदल कर भी इससे बेहतर परफॉर्मेंस ले सकते हैं और ये ज्यादा हीट भी नहीं होगा। इसके लिए लैपटॉप के कंट्रोल पैनल > पावर ऑप्शंस में जाकर इधर से Balanced Mode या Battery Saver Mode को सेलेक्ट करना होगा ताकि लैपटॉप  (Laptop Overheating Tips) जरूरत से ज्यादा पावर का इस्तेमाल न करे और कम से कम हीट हो।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।