(UPI Transaction History/ Image Credit: AI-generated)
UPI Transaction History: आजकल लोग ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक से ज्यादा UPI ऐप इस्तेमाल करते हैं। कभी Paytm तो कभी PhonePe या Google Pay से पेमेंट किया जाता है। ऐसे में महीने के आखिर में सभी ट्रांजैक्शन का हिसाब (UPI Transaction History) रखना मुश्किल हो जाता है। हर एप खोलकर हिस्ट्री देखना भी काफी समय लेता है।
अगर आप भी कई UPI ऐप इस्तेमाल करते हैं तो एक आसान तरीके से अलग-अलग ऐप से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी (UPI Transaction History) एक जगह देख सकते हैं। इसके लिए NPCI की UPI सर्विस की मदद ली जा सकती है। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया को मोबाइल से घर बैठे पूरा किया जा सकता है।
सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। इसके बाद UPI & Payment Settings में जाएं और नीचे स्क्रॉल करके UPI Help पर टैप करें। यहां से संबंधित NPCI पेज ब्राउजर में खुलेगा। अब अपनी UPI ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा पूरा करें। इसके बाद मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
वेरिफिकेशन के बाद Transaction History का विकल्प चुनें। अब अपने बैंक अकाउंट के आखिरी चार अंक दर्ज करें और जानकारी (UPI Transaction History) वेरिफाई करें। इसके बाद Continue पर टैप करें। प्रक्रिया पूरी होते ही अलग-अलग UPI ऐप्स से किए गए पेमेंट्स की उपलब्ध जानकारी एक ही जगह देखी जा सकती है। इससे हर महीने खर्चों का हिसाब रखना काफी आसान हो जाएगा।