WhatsApp Multi Account iPhone: iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp ने लाई नई सुविधा! एक ही ऐप में दो अकाउंट्स चलाना हुआ आसान, जानिए कैसे मिलेगा ये फायदा?
WhatsApp Multi Account iPhone: Whatsapp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया फीचर्स लाया है। जिसमें अब एक ही ऐप में दो अकाउंट चलाए जा सकते हैं, जिससे पर्सनल और वर्क चैट्स अलग रख सकते है। साथ ही iOS और Android के बीच चैट ट्रांसफर संभव है और बड़ी फाइलें डिलीट कर स्टोरेज बचाया जा सकता है।
(WhatsApp Multi Account iPhone/ Image Credit: Pixabay)
- iPhone में अब एक ही WhatsApp ऐप में दो अकाउंट्स संभव
- प्रोफाइल पिक्चर से पता चलता है कौन सा अकाउंट एक्टिव है
- काम और पर्सनल चैट को अलग रखना अब आसान और सुरक्षित
WhatsApp Multi Account iPhone: WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए नए और बहुत ही काम का फीचर्स लाया है। अब iPhone में भी एक ही ऐप में दो WhatsApp अकाउंट चलाए जा सकते हैं, जैसा पहले से Android में था। इसका मतलब है कि अब आप पर्सनल और वर्क चैट्स को अलग रखने के लिए दो फोन की जरूरत नहीं है। यूजर बस एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से स्विच कर सकता है। आपकी प्रोफाइल पिक्चर सबसे नीचे वाले टैब में दिखाई देगी, जिससे हमेशा पता रहेगा कि आप कौन सा अकाउंट इस्तेमाल कर रहे हैं।
चैट ट्रांसफर फीचर
WhatsApp ने चैट ट्रांसफर फीचर भी पेश किया है। अब iOS और Android डिवाइस के बीच चैट हिस्ट्री को आसानी से मूव किया जा सकता है। यूजर्स बिना क्लाउड बैकअप के सीधे डिवाइस से डिवाइस मैसेज, फोटो और वीडियो ट्रांसफर कर सकते हैं। यह प्रोसेस आसान स्टेप्स में पूरा होता है और पूरी बातचीत को सुरक्षित तरीके से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में भेजने की सुविधा देता है।
स्टोरेज बचाने का तरीका
WhatsApp ने स्टोरेज मैनेजमेंट के लिए नए टूल भी पेश किए हैं। अब यूजर्स सीधे किसी चैट में बड़ी फाइलें ढूंढ कर डिलीट कर सकते हैं। पूरी चैट क्लियर करने की जरूरत नहीं है। टेक्स्ट मैसेज को रखते हुए सिर्फ मीडिया फाइल्स को हटाया जा सकता है। इससे यूजर को स्टोरेज पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और फोन की स्टोरेज बचाने में मदद मिलेगी।
पर्सनल चैट को अलग रखना आसान
एक ही ऐप में दो अकाउंट्स चलाने से iPhone यूजर्स के लिए काम और पर्सनल चैट अलग रखना आसान हो गया है। प्रोफाइल पिक्चर से पता चलता है कि कौन सा अकाउंट इस्तेमाल हो रहा है। इसके साथ ही चैट ट्रांसफर और स्टोरेज टूल्स से यूजर का अनुभव और भी बेहतर और सुविधाजनक हो गया है। वहीं, अब iPhone यूजर्स भी Android की तरह WhatsApp के नए फीचर्स का लाभ उठा पाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Reliance Industries Share Price: एक खबर और 82,000 गायब! मुकेश अंबानी की कंपनी का ये शेयर अचानक क्यों हुए धड़ाम? क्या है इस गिरावट की असली वजह?
- Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े युवक की हत्या, मामूली बात पर आरोपी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
- Chhattisgarh Sharab Rate News: छत्तीसगढ़ के मदिरा-प्रेमियों के लिए बड़ी खबर.. इस साल नहीं बढ़ेंगे इन शराबों के दाम, सरकार को फिर भी होगी ‘मोटी कमाई’..

Facebook


