धारा 370 पर मोदी की पार्टी नेताओं और मंत्रियों को सलाह, कहा- ज्यादा खुश न हों अभी लंबी लड़ाई बाकी है
धारा 370 पर मोदी की पार्टी नेताओं और मंत्रियों को सलाह, कहा- ज्यादा खुश न हों अभी लंबी लड़ाई बाकी है
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर दिया गया है। जहां, बीजेपी इसे ऐतिहासिक बता रही है। वहीं, कांग्रेस ने इसे भारतीय लोकतंत्र का काला दिन करार दिया है।
पढ़ें- सिंगापुर में प्रशिक्षण लेंगे 5 आईपीएस अफसर, ट्रेनिंग लेने के बाद होगी वापसी.. जानिए
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं और सहयोगी मंत्रियों को सलाह दी है कि वे अभी ज्यादा खुश न हों क्योंकि इस राह में आगे भी लंबी लड़ाई बाकी है।
पढ़ें- जेसीसीजे के शपथ पत्र पर सिंहदेव का तंज, जोगी से उठ गया है जनता का व…
बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू और कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने और राज्य का विभाजन करने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मोदी ने 5 अगस्त की सुबह कैबिनेट को संदेश देते हुए कहा था कि ये देश के लिए बड़ा दिन है,हमें इस पर सभी को साथ लेकर चलने के लिए दूरदर्शिता और राज्य कौशल का प्रदर्शन करना चाहिए।
पढ़ें- सोने के दाम में उछाल, गोल्ड की कीमत 38 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम से …
बता दें कि घाटी से धारा 370 खत्म करने के बाद वहां के हालात सहज हैं, पत्थरबाजी की कुछ घटनाओं को छोड़कर जम्मू-कश्मीर के तीनों क्षेत्रों में हालात समान्य बताये जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है क्योंकि उनसे कश्मीर घाटी में शांति भंग होने का खतरा था।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/R46pBcJiYYo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


