BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Tilak Verma Ujjain Mahakaleshwar: “महाकाल के आशीर्वाद से मिली टीम इंडिया को विश्वकप में जीत”.. बाबा के दर्शन करने पहुंचे तिलक वर्मा ने और क्या कहा, पढ़ें

Tilak Verma Ujjain Mahakaleshwar: टी20 विश्व कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन कर भगवान का आभार जताया।

Tilak Verma Ujjain Mahakaleshwar

Tilak Verma Ujjain Mahakaleshwar

satya prakash
Published: 16 Mar 2026 | 5:59 pmModified: 16 Mar 2026 | 5:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. तिलक वर्मा ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन
  2. टी20 विश्व कप जीत के लिए जताया आभार
  3. महाकाल के आशीर्वाद को बताया जीत का कारण

Tilak Verma Ujjain Mahakaleshwar: उज्जैन: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। भारतीय टीम के टी20 विश्व कप जीत के बाद वह भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। मंदिर में तिलक वर्मा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भक्ति में समय बिताया। उन्होंने टीम की सफलता के लिए भगवान का आभार जताया और गहरी श्रद्धा के साथ पूजा की।

'महाकाल के आशीर्वाद से मिली जीत' : तिलक वर्मा

दर्शन के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि "यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने टी20 विश्व कप से पहले भगवान महाकाल से भारत की जीत के लिए प्रार्थना की थी और महाकाल ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया। इसलिए मैं यहां धन्यवाद देने आया हूं।" उन्होंने आगे कहा, “हम हमेशा की तरह मेहनत करते रहेंगे। हमारे हाथ में केवल मेहनत करना है, बाकी सब महाकाल के हाथ में है। जय श्री महाकाल।"

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

Tilak Verma Ujjain Mahakaleshwar: गौरतलब है कि भारत ने टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार (2024 और 2026) यह खिताब जीता और कुल तीसरी बार (2007, 2024 और 2026) ट्रॉफी उठाई।

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। बाद में संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 16वें ओवर में 200 के पार पहुंचा दिया। अंत में शिवम दुबे की तेज पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 255 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टिम सिफर्ट की अर्धशतकीय पारी के बावजूद पूरी टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज की।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की

यह भी देखें:-

बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: टी20 विश्व कप जीत के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने और धन्यवाद देने पहुंचे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Tilak Verma Visits Ujjain Mahakaleshwar Temple After T20 World Cup Win, Credits Victory to Mahakal’s Blessings

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
भोलानाथ ने बुलाई हॉकी इंडिया ईबी बैठक, टिर्की ने जताया ऐतराज

भोलानाथ ने बुलाई हॉकी इंडिया ईबी बैठक, टिर्की ने जताया ऐतराज

01 Oct 2026 | 5:29 pm
भारत की पुरुष और महिला स्क्वाश टीम को कांस्य पदक

भारत की पुरुष और महिला स्क्वाश टीम को कांस्य पदक

01 Oct 2026 | 5:25 pm
भारत की वनडे टीम में चोटिल प्रसिद्ध की जगह कंबोज, टी20 के लिए सुंदर की जगह धीर शामिल

भारत की वनडे टीम में चोटिल प्रसिद्ध की जगह कंबोज, टी20 के लिए सुंदर की जगह धीर शामिल

01 Oct 2026 | 5:24 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm