पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, वजह जानकर कांप उठेगी आपकी रूह

Ads

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, वजह जानकर कांप उठेगी आपकी रूह! 24-year-old youth hanged himself

  •  
  • Publish Date - November 7, 2022 / 03:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

insta queen committed suicide

बांदा: 24-year-old youth hanged himself उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक ने बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। हालांकि, युवक के परिजनों ने हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बदौसा थाने के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कृपाशंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह बबूल के पेड़ से बंधे रस्सी के फंदे के सहारे लटके शव को बरामद किया गया।

Read More: रेप के आरोपी क्रिकेटर को नहीं मिली जमानत, क्रिकेट बोर्ड पहले ही कर चुका है निलंबित

24-year-old youth hanged himself उन्होंने कहा कि शव की पहचान सुशील यादव (24) पुत्र गोरेलाल के रूप में हुई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि अपने ही गांव की एक लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग पहले से चल रहा था और रविवार शाम लड़की के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया था।

Read More: Gold-Silver Price Today: शादी सीजन से पहले ही सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, इस रेट पर मिल रहा 10 ग्राम Gold 

मिश्रा ने कहा, ‘‘प्रेम प्रसंग के खुलासे पर युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।’’ मिश्रा ने बताया कि युवक सुशील के परिजनों का आरोप है कि लड़की पक्ष ने हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक