Agra Water Park Child Death/Image Credit: AI Generated
Agra Water Park Child Death: इस दिनों गर्मी का सितम पूरे देश में जारी है, तेज धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, धूप इतनी है कि लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल को झकझोर कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक 8 साल के लड़के की वॉटर पार्क (Agra Water Park Child Death) में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से परिजनों सदमे में है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, 8 वर्षीय मृतक मानित वॉटर पार्क (Agra Water Park Child Death) में गर्मी से राहत लेने अपने पिता रोबिन और माँ नीलम के साथ नहा रहा था। डूबने के एक घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोप कि वॉटर पार्क में न तो प्रशिक्षित कर्मचारी थे और न ही लाइफ़ जैकेट दी गई थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना के बाद, गर्मी से राहत देने के लिए UP के हर शहर में चल रहे वॉटर पार्क (Agra Water Park Child Death) चर्चा का विषय बन गए हैं। इनके संचालन की अनुमति खेल विभाग द्वारा दी जाती है।
UP के आगरा में वाटर पार्क में नहा रहे 8 वर्ष के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चा मनित अपने पिता रोबिन व माता नीलम संग ही नहा रहा था। डूबने के एक घंटे बाद शव मिल पाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोप था की वाटर पार्क में न तो प्रशिक्षित स्टाफ था और न ही लाइफ… pic.twitter.com/3vrzi05dWz— TRUE STORY (@TrueStoryUP) May 18, 2026
ये भी पढ़ें