Man Inserted Bottle in Anus / Image Source : x
आगरा: Agra Man Inserted Bottle in Anus उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने अपनी अप्राकृतिक यौन इच्छा को पूरा करने के लिए 1 लीटर पानी की बोतल अपने मलद्वार के जरिए शरीर के अंदर घुसा ली, जो फंस गई। करीब 36 घंटे तक बोतल शरीर के अंदर रहने के कारण शख्स की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसे बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने खुद ही बोतल को मलद्वार के रास्ते अंदर प्रवेश कराया था। हालांकि, बोतल के फंस जाने के बाद उसे गंभीर दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। UP News जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे और अन्य जांच की, जिसमें मलाशय के भीतर बोतल स्पष्ट दिखाई दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया। सर्जरी के माध्यम से लगभग 36 घंटे बाद बोतल को शरीर से सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार, यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साइको-सेक्सुअल डिसऑर्डर’ (Psycho-sexual Disorder) का मामला है।
चिकित्सकों ने बताया कि साइको-सेक्सुअल डिसऑर्डर से ग्रस्त लोग गुदा और मलाशय से जुड़ी यौन क्रियाएं करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक आनंद प्राप्त होता है। फ़िलहाल यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
आगरा में एक शख्स ने 1 लीटर पानी की बोतल मलद्वार से अपने अंदर घुसा ली। 36 घंटे तक वो फंसी रही। हॉस्पिटल में सर्जरी करके बोतल निकाली गई।
डॉक्टरों के अनुसार, यह साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर है। जिसमें ऐसे लोग गुदा और मलाशय द्वार से जुड़ी यौन क्रिया करते हैं, इससे इन्हें आनंद मिलता है। pic.twitter.com/DEbwlvlU4m
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-