Bride Demands on Suhagrat: पहले वो फिर सेक्स...सुहागरात पर दुल्हन ने रख दी ऐसी डिमांड कि धरे रह गए दूल्हे के सारे अरमान / Image: AI Generated
आगरा: Bride Demands on Suhagrat भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, जिसके बाद से मजेदार वीडियोज और खबरें सामने आ रही है। लेकिन दूसरी ओर शादी के कुछ दिन बाद रिश्तों में दरार आने की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आ रहा है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल सुहागरात पर दुल्हन ने ऐसी डिमांड कर दी कि दूल्हे के तो होश ही उड़ गए। वहीं, पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। आखिरकार दूल्हा और उनके परिजनों को जान बचाने के लिए डायल 112 को कॉल करके बुलानी पड़ी, तब जाकर उनकी जान बची।
Bride Demands on Suhagrat मिली जानकारी के अनुसार मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले युवक की शादी पास ही की एक युवती से हुई थी। धूमधाम से शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे वालों ने विदाई करवाकर दुल्हन को घर ले आए। यहां भी कुछ रस्मों की अदायगी तक सब कुछ ठीक था, लेकिन बात सुहागरात के दिन बिगड़ गई। दुल्हन ने पहली ही रात में अपने पति के सामने ऐसी डिमांड रख दी कि उसके सारे अरमान धरे के धरे रह गए।
बताया गया कि सुहागरात से पहले दुल्हन ने अपने ससुराल वालों से 90 लाख रुपए की डिमांड कर दी। दुल्हन की मांग सुनकर ससुराल वालों ने खुद को असमर्थ बताते हुए इतने पैसे नहीं दे पाने की बात कही। ससुराल वालों की ना सुनते ही दुल्हन कथित तौर पर सारे गहने लेकर मायके चली गई। इतना ही नहीं, आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने ससुराल आकर घर में बाहर से ताला लगा दिया और पैसे न मिलने पर पीएनजी गैस की लाइन तोड़कर घर में ही जिंदा जलाने की कोशिश की।
इस खतरनाक स्थिति में फंसे पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की तत्परता से मौके पर पहुंचकर उन्होंने परिवार को बचाया और इस बड़ी अनहोनी को टाल दिया। घटना से परेशान पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर विवाहिता और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।