Akhilesh Yadav New Look: न सर पे है टोपी..न तन में है कुर्ता! एयरपोर्ट पर नए लुक में नजर आए अखिलेश, पहचानना हुआ मुश्किल, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Ads

Akhilesh Yadav New Look: न सर पे है टोपी..न तन में है कुर्ता! एयरपोर्ट पर नए लुक में नजर आए अखिलेश, पहचानना हुआ मुश्किल, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 03:14 PM IST

Akhilesh Yadav New Look | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव का नया लुक
  • सोशल मीडिया पर वायरल
  • सपा समर्थकों ने की सादगी और फिटनेस की तारीफ

लखनऊ: Akhilesh Yadav New Look समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में देखा जाता है। यही उनकी पहचान भी बन चुकी है। लेकिन क्या आपने उन्हें कभी अलग अंदाज में देखा है। (Akhilesh Yadav Style Change) दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव ब्‍लैक जींस और व्‍हाइट टी-शर्ट में नजर आए, अचानक उन्हें इस अंदाज में देखकर लोग हैरान हो गए। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Akhilesh Yadav New Look दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले। इस दौरान वो न तो कुर्ता पहने थे और न ही सिर पर लाल टोपी था। इस बार उनका अंदाज अलग ही था। वे जींस और टी-शर्ट में नजर आए। अब उनका ये वीडियो कुछ लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया है। अखिलेश यादव के नए लुक से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। (Akhilesh Yadav New Look Video Viral)

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तस्वीरें

वीडियो वायरल होने के बाद सपा समर्थक और उनके फैंस उनकी सादगी और फिटनेस की भर-भरकर तारीफें कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह वो एकदम आम आदमी की तरह एयरपोर्ट पर लोगों से मिलते हैं और फोटो भी खिंचवाते हैं। अखिलेश यादव को अगर कोई अभिवादन करता है तो वो हाथ उठाकर उसे स्वीकार करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अखिलेश यादव आमतौर पर किस ड्रेस में नजर आते हैं?

सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में।

नए लुक में वे कहाँ दिखे?

दिल्ली एयरपोर्ट पर।

नए लुक में उन्होंने क्या पहना था?

ब्लैक जींस और व्हाइट टी-शर्ट।