Reported By: Apurva Pathak
,Ayodhya Kathavachak Pawandev Maharaj / Image Source : file
अयोध्या : Ayodhya Kathavachak Pawandev Maharaj : धर्मनगरी अयोध्या से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के प्रसिद्ध कथावाचक पवनदेव महाराज पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और सोने-चांदी के जेवर हड़पने का गंभीर आरोप लगाया थे । इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए फरार चल रहे आरोपी कथावाचक पर 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।
Ayodhya Kathavachak Pawandev Maharaj मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अयोध्या जिले के कोतवाली बीकापुर क्षेत्र का है। आरोपी कथावाचक पवन शास्त्री बीकापुर के कनक मलेथू गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता की शिकायत पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने कथावाचक पवनदेव जी महाराज और उनके पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की थी।
Pawan Shastri Case Ayodhya आरोप है कि पवनदेव महाराज ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। इसके साथ ही पीड़ित महिला के सोने-चांदी के कीमती जेवरात भी हड़प लिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कथावाचक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन सफलता न मिलने पर अब पुलिस प्रशासन ने उन पर 15,000 का इनाम घोषित कर दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-