बलिया के अधिशासी अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित

Ads

बलिया के अधिशासी अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित

  •  
  • Publish Date - June 12, 2022 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

बलिया ( उप्र ), 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश शासन ने बलिया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बलिया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। प्रदेश शासन ने अधिशासी अधिकारी विश्वकर्मा को निलंबन अवधि में निदेशक, नगर निकाय निदेशालय कार्यालय से सम्बद्ध किया है।

जिला प्रशासन के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अधिशासी अधिकारी पर सक्षम स्तर से स्वीकृति लिये बिना एक ख़रीद में 6,48,274 रुपये के अधिक भुगतान के साथ ही अन्य कई गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं।

भाषा सं आनन्द वैभव अमित

अमित