Ballia Lightning Strike: कुछ ही मिनटों में उजड़ गए कई परिवार, एक ही दिन में हुई दर्दनाक घटनाओं से मचा हड़कंप, इलाके में पसरा मातम

Ballia Lightning Strike: कुछ ही मिनटों में उजड़ गए कई परिवार, एक ही दिन में हुई दर्दनाक घटनाओं से मचा हड़कंप, इलाके में पसरा मातम

Ballia Lightning Strike: कुछ ही मिनटों में उजड़ गए कई परिवार, एक ही दिन में हुई दर्दनाक घटनाओं से मचा हड़कंप, इलाके में पसरा मातम

Ballia Lightning Strike | Photo Credit AI

Modified Date: July 2, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: July 2, 2026 11:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • बलिया में बिजली गिरने से मौतें
  • धर्मनपुर, सराया और चोगड़ा गांव प्रभावित
  • मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए का ऐलान

बलिया: Ballia Lightning Strike उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि पहली घटना बुधवार को गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव में हुई, जहां मुख्तार राम (55) और उसका भाई अवधेश (45) खेत में काम कर रहे थे।

Lightning Strike in UP पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें रतसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया जबकि अवधेश का उपचार जारी है। गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, सराया गांव में धान के खेत में काम कर रहा किसान गंगा सागर साहनी (45) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। उसने बताया कि साहनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि तीसरी घटना चोगड़ा गांव के एक ईंट भट्ठे पर हुई। उसने बताया कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाला अशोक कन्नौजिया (60) एक अस्थायी शेड में आराम कर रहा था तभी बिजली गिर गई और उसकी चपेट में आने से वह झुलस गया। कन्नौजिया के साथी मजदूर उसे नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।