बलिया : किशोरी का अपहरण कर बलात्कर करने के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया

Ads

बलिया : किशोरी का अपहरण कर बलात्कर करने के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया

  •  
  • Publish Date - January 13, 2023 / 05:32 PM IST,
    Updated On - January 13, 2023 / 05:32 PM IST

बलिया (उत्तर प्रदेश) 13 जनवरी (भाषा) जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर गुजरात ले जाने व तकरीबन एक माह तक बलात्कार करने के मामले में एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया।

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के ही रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गत 25 दिसंबर को आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा- 376(3) (16 साल से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) और पोक्सो अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोरी को अगवा करने के बाद गुजरात ले गया तथा उसके साथ तकरीबन एक माह तक कथित बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अगवा किशोरी को लेकर गुजरात से गांव लौट रहा था, तभी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर दोनों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया है तथा किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज