विधानसभा चुनाव में बूथ पर हमला करेगी भाजपा : अखिलेश

Ads

विधानसभा चुनाव में बूथ पर हमला करेगी भाजपा : अखिलेश

  •  
  • Publish Date - September 22, 2021 / 05:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

लखनऊ, 22 सितंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी बूथ पर हमला करेगी और इसे लेकर सतर्क रहना होगा।

अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा के कारण लोकतंत्र कमजोर हुआ है और वह लोकतांत्रिक प्रणाली के विरूद्ध साजिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का हमला 2022 के चुनाव में बूथ पर होगा, इससे सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को इस पर भी लाज नहीं आती कि उसकी सरकार ने 2017 के विधानसभा चुनाव के वक्त जारी अपने संकल्प पत्र का एक भी पन्ना नहीं पढ़ा। भाजपा की वादा खिलाफी करने की प्रवृत्ति भी भ्रष्टाचार ही है।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेश की जनता अब प्रगतिशील सरकार चाहती है। धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राजनीति ही समाज को बचाएगी। जनता के लिए जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विकास को पीछे कर दिया है। 2022 में जनता समाजवादी सरकार बनाने के लिये तैयार है। जिसका लक्ष्य सामाजिक न्याय है।’’

भाषा सलीम अर्पणा

अर्पणा