अमेठी (उप्र), पांच अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक बगीचे में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के एक बगीचे में स्थानीय निवासी धर्मेंद्र यादव (35) का शव गांव के निकट एक बगीचे में एक पेड़ पर लगे फंदे से लटकता पाया गया।
सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
शिवरतनगंज थाने के प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
भाषा सं. सलीम देवेंद्र
देवेंद्र