अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Ads

अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 08:13 PM IST

लखनऊ, 10 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अयोध्या में ”स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अयोध्या जिले में ”स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनाया जाएगा।

प्रस्ताव के अनुसार अयोध्या में लगभग 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल को अयोध्या नगर निगम के पक्ष में अंतरित किया जाएगा।

अयोध्या के जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त के अनुरोध पर यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार यह भूमि कुछ शर्तों के तहत अयोध्या नगर निगम को निःशुल्क आवंटित की जाएगी।

भाषा आनन्द जोहेब

जोहेब

जोहेब