सहारनपुर में कार पेड़ से टकराई; पति की मौत, पत्नी घायल
सहारनपुर में कार पेड़ से टकराई; पति की मौत, पत्नी घायल
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), तीन अगस्त (भाषा) जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई जिससे वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि बुधवार शाम चन्द्रपाल (40) अपनी पत्नी के साथ कार से घर लौट रहे थे उसी दौरान नंदपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी और पलट गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल दंपति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चन्द्रपाल को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि चन्द्रपाल की पत्नी का इलाज चल रहा है।
जैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं जफर अर्पणा
अर्पणा

Facebook


