मुख्यमंत्री ने मंगल पांडेय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने मंगल पांडेय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने मंगल पांडेय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Modified Date: July 19, 2026 / 09:26 pm IST
Published Date: July 19, 2026 9:26 pm IST

लखनऊ, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि 1857 की क्रांति का बिगुल फूंकने वाले इस नायक का सर्वोच्च बलिदान देश को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, अमर क्रांतिवीर मंगल पांडेय की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी शासन के विरुद्ध उन्होंने संघर्ष की ऐसी अलख जगाई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा दी। मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’’

उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर महान क्रांतिकारी मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में