CM Yogi Adityanath News: बारिश से जिन किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान, उन्हें मुआवजा देगी सरकार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट 

Ads

CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जनपदों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना।

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 08:29 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 08:30 PM IST

CM Yogi Adityanath News/image source: ANI

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने राज्य के कई जनपदों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना।
  • सीएम योगी ने बेमौसम बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी।
  • सीएम योगी ने अधिकारियों को बेमौसम बारिश से उपजी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जनपदों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी।

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को बेमौसम बारिश से उपजी किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से कहा कि वे फसल नुकसान का संयुक्त सर्वेक्षण कराकर शासन को अवगत कराएं, ताकि किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जा सके।

जिलाधिकारियों को स्थिति का जायजा ने निर्देश

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशि दिया कि वे क्षेत्र में रहकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, (CM Yogi Adityanath News) उ जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके।

बयान के अनुसार, योगी ने प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त से कहा कि वे फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसलों को हुए नुकासन का आकलन मिलते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।

इन्हे भी पढ़ें:-