Man of the Match Desi Murga : न नकद, न मेडल… सीधे मिला ‘प्रोटीन’! क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद मैन ऑफ़ द मैच को मिला ऐसा अवॉर्ड, आप भी देखे वायरल वीडियो

देवरिया के पथरदेवा क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी की जगह देसी मुर्गा पुरस्कार में दिया गया। इस अनोखे इनाम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Man of the Match Desi Murga : न नकद, न मेडल… सीधे मिला ‘प्रोटीन’! क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद मैन ऑफ़ द मैच को मिला ऐसा अवॉर्ड, आप भी देखे वायरल वीडियो

Man of the Match Desi Murga / Image Source: x

Modified Date: February 11, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: February 11, 2026 8:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देवरिया में क्रिकेट मैच का अनोखा पुरस्कार चर्चा में।
  • मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी की जगह मिला देसी मुर्गा।
  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

देवरिया: Man of the Match Desi Murga उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा क्षेत्र में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अनोखे पुरस्कार के कारण चर्चा में है। यहां ‘मैन ऑफ द मैच’ को अवॉर्ड के रूप में देसी मुर्गा दिया गया। इस अनोखे इनाम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला देवरिया के पथरदेवा क्षेत्र का है। यहां आयोजित क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी या चेक देने के बजाय देसी मुर्गा पुरस्कार स्वरूप दिया गया। जैसे ही विजेता खिलाड़ी को यह इनाम मिला, मैदान में मौजूद दर्शक और खिलाड़ी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा मैदान ठहाकों से गूंज उठा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इस अनोखे पुरस्कार से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मुर्गा भी इतना फुर्तीला और ताजा था कि उसे हाथ में थामते ही खिलाड़ी खुद अपनी मुस्कान नहीं रोक सका। हर कोई इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए दौड़ पड़ा। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसे Deoria cricket tournament, desi murga viral video और man of the match prize जैसे कीवर्ड्स के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह खेल को यादगार बनाने की एक कोशिश थी। उनका मानना है कि ग्रामीण खेलों में स्थानीय संस्कृति की झलक होनी चाहिए, और इस ‘देसी’ पुरस्कार ने न सिर्फ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.