School Timing Change News Today: बदल गया स्कूल का समय, अब सुबह इतने बजे से लगेगी क्लास, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
School Timing Change News Today: बदल गया स्कूल का समय, अब सुबह इतने बजे से लगेंगी क्लास, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
School Timing Change News Today || बदल गया स्कूल का समय
- शाहजहांपुर में ठंड के कारण स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया
- आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा
- नियम तोड़ने वाले स्कूलों को सील करने की चेतावनी दी गई
शाहजहांपुर: School Timing Change News Today देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। कुछ राज्यों में ठंड इतनी पड़ रही है कि लोग अब घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं कई हिस्सों में तो लोग दिन में भी अब गर्म कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते ठंड ने बच्चों की सेहत पर भी असर डाल रहा है, जिसको देखते हुए अब स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर और बदायूं के बाद अब शाहजहांपुर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
School Timing Change News Today जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
इस संबध में जिलाधिकारी ने एक आदेश भी जारी किया है। आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि अब शाहजहांपुर में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश सीबीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम का निर्देश है कि नियम तोड़ने पर विद्यालय पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूल सील किए जाएंगे।
बढ़ते ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला
आपको बता दें कि शहाजहांपुर में ठंड लगातार बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर तापमान भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। जिसकी वजह से जिलाधिकारी ने स्कूलों के समय बदलाव करने का फैसला लिया है।
अभिभावकों और छात्रों को मिली बड़ी राहत
प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय इस आदेश का सख्ती से पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जरूरत पड़ने पर स्कूल को सील भी किया जा सकता है।

Facebook


