शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी आवास में मिला चिकित्सक का शव

शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी आवास में मिला चिकित्सक का शव

शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी आवास में मिला चिकित्सक का शव
Modified Date: June 28, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: June 28, 2026 3:57 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र) 28 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक का शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी आवास में मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चिकित्सक की पहचान राजीव मल्होत्रा (63) के रूप में हुयी है और वह सीतापुर के रहने वाले थे और यहां सरकारी आवास में अकेले ही रहते थे।

उन्होंने बताया कि वह जिले के कांट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे।

उन्होंने बताया कि आज सुबह अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा, तब वह उनके आवास पर पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा खटखटाया।

एएसपी ने बताया कि दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़ा तो मल्होत्रा का शव बेड के नीचे पड़ा था।

कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता लगेगा।

भाषा सं आनन्‍द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में