फटी रह गई पुलिस की आंखें, जब जेल में फंदे से लटकता मिला कैदी का शव, प्रहरी में मचा हड़कंप

मथुरा जेल में दहेज हत्या के आरोपी ने खुदकुशी की

फटी रह गई पुलिस की आंखें, जब जेल में फंदे से लटकता मिला कैदी का शव, प्रहरी में मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 5, 2022 12:13 am IST

मथुरा: मथुरा जिला जेल में बंद हत्या के आरोपी ने सोमवार को बैरक के बाहर गले में फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां Click करें*<<

Read More: राजधानी पुलिस ने तैयार की नए गुंडे बदमाशों की सूची, लिस्ट में 18 शातिरों का नाम शामिल 

मथुरा के जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बलदेव थाना क्षेत्र के मड़ौरा निवासी हरि सिंह अपनी पुत्रवधू की दहेज हत्या के मामले में 23 मई 2021 से जेल में बंद था। उसने सोमवार की दोपहर बैरक नंबर सात के बाहर पिलर पर रस्सी के सहारे फंदा बना फांसी लगा ली।

Read More: जिले के दो पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज, आरोपी के साथ किए थे ये कांड 

सिंह ने बताया कि फंदे से लटकने की जानकारी मिलते ही आसपास के कैदियों ने उसे रस्सी से नीचे उतार लिया और अधिकारियों को सूचना दी। हरि को गंभीर हालत में पहले जेल के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज देकर जिला अस्पताल के लिए भेजा।

Read More: Read More: पहली बार कलेक्टर बनी टीना डाबी, इस जिले की मिली जिम्मेदारी, हाल ही में हुआ था दूसरी शादी 

जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हरि सिंह ने दम तोड़ दिया और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरि का बेटा भी जेल में है।

read more: आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।